फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मुख्यमंत्री का आगमन आज,भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेगे वोट

मुख्यमंत्री का आगमन आज,भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेगे वोट

Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का आगमन आज,भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेगे वोट
आज भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे योगी
विज्ञापन


गोंडा। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जिले में आ रहे हैं। सीएम का हेलीकाप्टर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में पौने एक बजे उतरेगा जहां से वह अदम गोंडवी मैदान जाएंगे।

जनसभा में जिले की तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आम जनता को संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित जिले के सांसद व सभी विधायक जनसभा में जुटेंगे।
विज्ञापन


गोंडा नगर पालिका परिषद की भाजपा प्रत्याशी माया शुक्ला, नवाबगंज की प्रत्याशी अंजू सिंह, कटरा बाजार से भाजपा प्रत्याशी गया प्रसाद निषाद, खरगूपुर से राजेश सोनी, मनकापुर से प्रदीप गुप्ता सहित सभी अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पुलिस अधीक्षक संभालेंगे सुरक्षा की कमान
गोंडा। सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनावी जनसभा की सुरक्षा की कमान को दो पुलिस अधीक्षक संभालेंगे। जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के अतिरिक्त सीएम की सुरक्षा में तीन एएसपी, 11सीओ, 19 थानाध्यक्ष, 140 दारोगा,10 हेड कांस्टेबिल, 565 सिपाही, महिला उपनिरीक्षक नौ, यातायात निरीक्षक 1, महिला आरक्षी 175, पीएसी तीन कंपनी, यातायात सिपाही 12,अग्रि शमन वाहन दो तथा सात इंस्पेक्टर सुरक्षा की कमान संभालेंगे।


सुरक्षा में चूक हुई तो होगी कार्रवाई
गोंडा। पुलिस लाइन में सीएम सुरक्षा को लेकर जिले व बाहर से आए सुरक्षा कर्मियो की सख्त निर्देश देते हुए डीआईजी ने कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। हमें अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी है, यदि कहीं कोई भी संदिग्ध दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed