फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   19 kg of cannabis found abandoned on a train

Gonda News: ट्रेन में लावारिस मिला 19 किलो गांजा

Tue, 08 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
19 kg of cannabis found abandoned on a train
गोंडा। आरपीएफ और नारकोटिक्स टास्क टीम ने सोमवार को पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच से 19.185 किलो गांजा बरामद किया। गांजा 14 पैकेटों में लावारिस हालत में रखा मिला। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 19.10 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट गोंडा और लखनऊ की नारकोटिक्स टास्क टीम सोमवार को ट्रेन के जनरल कोच की जांच कर रही थी। इसी दौरान कोच में 14 संदिग्ध पैकेट लावारिस हालत में मिले। जांच करने पर पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि हुई। सभी पैकेटों का वजन कराने पर कुल 19.185 किलोग्राम गांजा मिला। नारकोटिक्स टास्क टीम के उपनिरीक्षक सुनील कुमार कसाना ने बताया कि बरामद गांजा जीआरपी गोंडा के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी ने इसे लावारिस संपत्ति के रूप में दाखिल किया है। जीआरपी के उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव ने बताया कि गांजा ट्रेन में किसने रखा और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed