{"_id":"6005bdb98ebc3e32a334b55d","slug":"187-health-workers-will-get-another-chance-of-vaccination-gonda-news-lko5605253140","type":"story","status":"publish","title_hn":"187 स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा टीकाकरण का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
187 स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा टीकाकरण का एक और मौका
विज्ञापन
गोंडा। पहले चरण में कोरोना का टीका लगवाने से वंचित जिले के 187 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरे चरण में एक और मौका दिया जाएगा। विभाग इन छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों की सूची बनाकर इनको दूसरे चरण में टीकाकरण में समायोजित करने की योजना बना रहा है।
शनिवार को 6 टीकाकरण स्थानों पर 600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया था। जिनका विवरण पोर्टल पर अपलोड कर इन्हें मैसेज व फोन कर सूचना दी गयी थी।
शाम 5 बजे तक चले अभियान में 413 स्वास्थ्य कर्मियों ने ही टीका लगवाया बाकी 187 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण से पल्ला झाड़ लिया। विभाग इन छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 22 जनवरी से चलते वाले अगले टीकाकरण सत्र में एक और मौका देने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण का संदेश ही नहीं मिला। मोबाइल फोन में संदेश न आने के कारण उनका पंजीकरण नहीं हो पाया। कई स्वास्थ्य कर्मचारियों के नाम, उम्र मोबाइल नम्बर गड़बड़ी के चलते उनका डाटा नहीं फीड हो पाया।
शुभारंभ के दिन पहले चरण में टीकाकरण से वंचित स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जिले में 25 सत्र में अगले चरण का टीकाकरण किए जाने की योजना बनाई जा रही है। दूसरे चरण के लिए विभाग की ओर से टीकाकरण बूथ व केंद्र के चयन व लाभार्थियों की सूची बनाने पर मंथन किया जा रहा है।
शनिवार को 413 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 13 फरवरी को दी जाएगी। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिलने के बाद कर्मचारियों के पंजीकृत नम्बर पर दूसरी डोज लगने की तिथि का मेसेज पहुंच जाएगा। तथा कर्मचारियों का टीकाकरण कार्ड भी बनाया गया है। जिसमें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज व दूसरी डोज लगने की तिथि लिखी है।