फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सब्जबाग दिखाने वाली है प्रदेश व केंद्र की सरकार

सब्जबाग दिखाने वाली है प्रदेश व केंद्र की सरकार

Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
सब्जबाग दिखाने वाली है प्रदेश व केंद्र की सरकार
सिर्फ सब्जबाग दिखा रही भाजपा सरकारें : नरेश
विज्ञापन


नवाबगंज गोंडा। वर्तमान की केन्द्र व प्रदेश सरकार सब्जबाग दिखाने तथा भ्रष्टाचार को सपोर्ट करने वाली सरकार है। इस सरकार में गरीब, किसान, व्यापारी व मजदूर सभी का शोषण करने का काम कर रही है।

कोई भी सरकार वादा करने से नहीं अपितु कार्य करने से चलती है। उक्त बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को कस्बे के रामलीला मैदान में निकाय चुनाव में सपा प्रत्याशी अल्पना सिंह के समर्थन में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज की वर्तमान सरकार पिछली सरकार की तुलना मे कोई भी विकास कार्य नहीं कर रही है। केवल लोगों को वादा देने व विदेश घूमने का कार्य कर रहे हैं जिम्मेदार। आठ माह बीतने के बाद भी वर्तमान सरकार कागजों पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्र की मोदी सरकार ने भी बीते तीन सालों मे वादों के अलावा कोई काम नहीं किया है। वादों से जनता का भला नहीं होने वाला है। इस सरकार में गरीब किसान व्यापारी व मजदूर सभी परेशान हैं। किसानों का गन्ने का भाजपा के नेता लाभ उठा रहे हैं।

पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने अखिलेश सरकार की उपलब्धि का बखान किया। नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अल्पना सिंह ने अपनी घोषणा पत्र को सुनाकर बताया कि हमारी जीत होने पर वर्तमान नगरपालिका परिषद् मे हुए घोटालों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।


इस मौके पर गनेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस सभा मे सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां, राम विशुन आजाद, विजय पासवान, दिनेश यादव ने भी लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम मे नगर के सैकड़ों लोग व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का अल्पना सिंह ने कटरा शिवदयालगंज तिराहा पर जाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed