फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर असमंजस

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर असमंजस

Tue, 07 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर असमंजस

विज्ञापन
नहीं जारी हो सकी परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सुूची

गोंडा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तारीखों के ऐलान के बाद प्रायोगिक परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है लेकिन परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले स्कूलों की सूची का कहीं अता पता नही हैं।

बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी न होने से जिले में परीक्षा की तैयारियां अभी केंद्र निर्धारण पर ही अटकी हुई है। केंद्र बनाए जाने के लिए बोर्ड आफिस को स्कूलों की सूची भेजी जा चुकी है मगर कौन से स्कूल परीक्षा केंद्र बनेंगे इसकी सूची अभी जिले में नही पहुंची है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 450 स्कूल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से परीक्षा केंद्र बनाए जाने को 423 कॉलेजों की सूची बोर्ड आफिस को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में इन कॉलेजों में मौजूद सुविधाओं का ब्योरा भी बोर्ड दफ्तर को भेजा गया है। बोर्ड दफ्तर से ही इन परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले स्कूलों का चुनाव किया जाना है। इसके लिए पहले केंद्र निर्धारण की प्रारंभिक सूची जिले को उपलब्ध कराई जानी थी।

उसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्यों से 5 नवंबर तक इस पर आपत्ति ली जानी थी। आपत्ति के बाद उसका निस्तरण कर जिला समिति से अनुमोदन भी कराया जाना है। इसके बाद 30 नवंबर तक केंद्र निर्धारण की सूची को फाइनल कर उसे विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाना है। मगर अब तक प्रारंभिक स्तर की सूची भी जिले पर नही पहुंची है।

यह सूची कब मिलेगी इसकी जानकारी जिले के अफसरों को भी नहीं हैं जब कि परीक्षा की तारीखों की घोषणा के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा की तारीख भी घोषित की जा चुकी है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिले के अफसरों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

224 स्कूल बने थे परीक्षा केंद्र
पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा में जिले के 224 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने केंद्र निर्धारण से पहले इन स्कूलों में मौजूद संसाधनों व सुविधाओं की जिला स्तरीय टीम से स्थलीय जांच कराई थी।

इसे लेकर स्कूल संचालकों ने होहल्ला भी मचाया था मगर दागी स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बन सके थे। जिलाधिकारी ने 224 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की अनुमति दी थी।


प्रति वर्ष परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण का काम जिले स्तर पर होता था। इस बार केंद्र निर्धारण बोर्ड आफिस से किया जाना है। इसके लिए बोर्ड को स्कूलों की सूची भेजी गई है। वहां से प्रारंभिक सूची आने के बाद केंद्र निर्धारण की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।
राम खेलावन वर्मा,जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed