फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   18 encroachments removed from threshing floor land

Gonda News: खलिहान की जमीन से हटवाए 18 कब्जे

Mon, 05 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 05 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
18 encroachments removed from threshing floor land
नगवा गांव में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर, घरों के बाहर रखा सामान व मौजूद अ​धिकारी। - संवाद
डुमरियाडीह। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत रविवार को वजीरगंज के नगवा में प्रशासन ने कार्रवाई की। खलिहान और गड्ढे की जमीन पर किए गए कब्जे हटाने के लिए प्रशासनिक अमला और पुलिस बल गांव पहुंचा। कार्रवाई शुरू होते ही 18 कब्जेदारों ने अपने निर्माण स्वयं हटा लिए। मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला, एसडीएम न्यायिक अशोक गुप्ता समेत कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


नगवा के पूर्व प्रधान पराग दत्त मिश्र ने वर्ष 2017 में खलिहान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 30 सितंबर को हुई सुनवाई में न्यायालय ने जिलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर पांच अक्तूबर को अनुपालन रिपोर्ट के साथ पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों में 26 लोगों के नाम हैं। इनमें आठ के मामले न्यायालय में लंबित हैं। शेष 18 लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। रविवार को प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा तो कब्जेदारों ने खुद ही निर्माण हटाना शुरू कर दिया। मौके पर जेसीबी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामान खुले में, रहने की चिंता
कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के सामने सामान रखने और रहने की समस्या खड़ी हो गई। घरेलू सामान ट्रॉलियों और खुले में रखा दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दो दिन की मोहलत मांगी थी लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। ग्रामीण ननका ने बताया कि घर टूटने के बाद सिर छिपाने तक की जगह नहीं बची है। लेखपाल के अनुसार, नईम के पास सामान रखने के लिए अपनी जमीन तक नहीं है। ग्राम प्रशासक स्वामीनाथ सिंह ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए पंचायत घर और गांव में उपलब्ध निजी मकानों में रहने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कराने के साथ लेखपाल को जरूरतमंद परिवारों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


इन्हें मिला नोटिस
प्रशासन ने शुक्रवार को ब्रजेश सिंह, शिवदान सिंह, दयाशंकर, देवेंद्र प्रताप, शिवशंकर तिवारी, बशीर, मोहम्मद नईम, शमशुद्दीन, सत्यप्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह, छांगुर सैनी सहित अन्य लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।


अवैध कब्जों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व और नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध कब्जों का चिह्नांकन कर रिपोर्ट दें। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


- प्रियंका निरंजन, डीएम

नगवा गांव में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर, घरों के बाहर रखा सामान व मौजूद अधिकारी। - संवाद

नगवा गांव में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर, घरों के बाहर रखा सामान व मौजूद अधिकारी। - संवाद

नगवा गांव में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर, घरों के बाहर रखा सामान व मौजूद अधिकारी। - संवाद

नगवा गांव में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर, घरों के बाहर रखा सामान व मौजूद अधिकारी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed