फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   18 electricity connections cut

18 बिजली कनेक्शन काटे

Tue, 05 Jan 2016 11:58 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन में चल रही करोड़ों रुपये की बकायेदारी को लेकर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का अभियान धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। मंगलवार को अधिशाषी अभियंता राधेश्याम भाष्कर की टीम ने जहां चार करोड़ रुपये के बकायेदार 42 बिजली उपभोक्ताओं में से एक करोड़ रुपये के बकायेदार 18 के लोगों के कनेक्शन काट दिए तो वहीं 24 अन्य बकायेदारों की बिजली भी अगले एक-दो दिन में काटे जाने के आसार हैं।
विज्ञापन


एक्सईएन राधेश्याम भाष्कर ने बताया कि जिले में एक लाख से ऊपर के ऐसे 4646 उपभोक्ता हैं, जिनकी बकायेदारी 13 करोड़ रुपये से ऊपर की है।

मंगलवार को इस बकाएदारी की वसूली के लिए पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने गोंडा शहर में विशेष अभियान चलाया और जिन 42 लोगों की सूची वह अपने साथ लेकर गए थे, उसमें से 18 लोगों के बिजली कनेक्शन मंगलवार की शाम तक काट दिए गए। जबकि 24 लोगों के बिजली कनेक्शन अभी काटे जाने बाकी है।
विज्ञापन


एक्सईएन राधेश्याम भाष्कर ने बताया कि चार करोड़ रुपये के बकायेदार 42 उपभोक्ताओं की सूची वह मंगलवार को अपने अभियान के लिए लेकर गए थे। जिसमें से एक करोड़ रुपये के बकाएदार 18 उपभोक्ताओं की बिजली शाम तक काटी गई। जबकि तीन करोड़ रुपये के अवशेष 24 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन बुधवार को काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन का कहना है कि जिले में एक लाख रुपये से ऊपर के ऐसे 4646 उपभोक्ता हैं, जो कई साल से कॉर्पोरेशन का पैसा दबाए बैठे हैं। वसूली की विशेष कार्रवाई इन्हीं लोगों से शुरू की गई है, जिनके कनेक्शन रोजाना काटकर इनसे राजस्व जमा कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रशासन की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed