फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   18 bags of food grains kept for black marketing caught

Gonda News: कालाबाजारी के लिए रखा 18 बोरा खाद्यान्न पकड़ा

Fri, 29 Mar 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
18 bags of food grains kept for black marketing caught
एसडीएम के साथ राजस्व टीम ने मनोज धर्मकांटा पर मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनैलगंज (गोंडा)। गरीबों को मिलने वाले सरकारी खाद्यान्न के कालाबाजारी की शिकायत पर पहुंचे करनैलगंज एसडीएम समेत राजस्व विभाग की टीम ने 18 बोरा खाद्यान्न पकड़ा है।

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी भारत भार्गव, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार करनैलगंज अल्पिका वर्मा ने क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञान प्रकाश व रमेश कुमार के साथ कादीपुर स्थित मनोज धर्मकांटा का औचक निरीक्षण किया। जहां 11 बोरी सरकारी चावल और सात बोरी गेहूं बरामद हुआ। धर्मकांटा के कर्मचारी अभिषेक जायसवाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि विगत 24 मार्च को राशन आपूर्ति करने वाले ठेकेदार की ओर से राशन रखवाया गया है। एसडीएम ने करनैलगंज पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच करने व एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। देर शाम तक पूर्ति विभाग की टीम राशन रखने वालों का पता नहीं लगा सकी। तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की ओर से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed