फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1,723 candidates left the Central Teacher Eligibility Test

Gonda News: 1,723 अभ्यर्थियों ने छोड़ी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 22 Jan 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
1,723 candidates left the Central Teacher Eligibility Test
गोंडा। जिले में रविवार को दो पालियों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 1,723 अभ्यर्थियों गैर हाजिर रहे। एक तरफ जहां पहली पाली में आयोजित अपर प्राइमरी लेवल परीक्षा में 9062 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में प्राइमरी लेवल परीक्षा में 6005 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


जिले के 22 केंद्रों पर केंद्रीय पात्रता परीक्षा में कुल 15,067 अभ्यर्थी शामिल हुए। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या व बस्ती समेत आसपास के अन्य जिलों के 16,790 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, पर उच्च प्राथमिक स्तर पर पहली पाली में 1,138 और प्राइमरी लेवल पर दूसरी पाली में 765 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में 10,200 में से 9,062 तो दूसरी पाली में 6,770 में से 6,005 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अरुण मोरस ने बताया कि सभी 22 केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से कराई गई। दो पालियों में कई कोई अव्यवस्था की शिकायत नहीं दर्ज की गई है। सुबह साढ़े नौ से 12 बजे तो दूसरी पाली दो से साढ़े चार बजे तक कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटेट परीक्षा में बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामाजिक विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने के बाद पेपर के स्तर व विषयों से संबंधित अहम जानकारियां साझा कीं। दोनों पेपर के लिए अभ्यर्थियों को ढाई-ढाई घंटे का समय दिया गया। गाइड लाइन के मुताबिक दो घंटे पूर्व प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed