फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्कूलों में पढ़ाई और दफ्तरों में कामकाज ठप्प

स्कूलों में पढ़ाई और दफ्तरों में कामकाज ठप्प

Fri, 31 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में पढ़ाई और दफ्तरों में कामकाज ठप्प
गोंडा। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कर्मियों, शिक्षकों और अधिकारियों की एकजुटता गुरुवार को दिखी। 2000 स्कूलों में जहां शिक्षकों ने पढ़ाई ठप रखी, वहीं दफ्तरों में भी कामकाज बाधित रहा। विकास भवन, आरटीओ दफ्तर समेत 35 विभागों में कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


पेंशन बहाली की मांग के लिए आंदोलन कर रहे पदाधिकारियों ने आधा दर्जन विभागों में पहुंचकर काम कर रहे कर्मियों को धरनास्थल पर बुला लिया। सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी में भी काम बंद करा दिया। संघ के पदाधिकारियों ने एलान किया कि शुक्रवार को और उग्र आंदोलन करेंगे। दोपहर बाद धरनास्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट सुभाष चंद्र प्रजापति ने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया और भरोसा दिया कि मांगों को लेकर इसे मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन की बहाली के लिए चल रहे आंदोलन के दूसरे दिन तीन दर्जन विभागों के कर्मियों की एकजुटता से कई विभागों में कामकाज ठप रहा। जहां भी कार्य करने की सूचना मिली, वहां पदाधिकारियों ने पहुंचकर कार्य बहिष्कार कराया। आंदोलन से सबसे ज्यादा असर स्कूलों में दिखा। दूसरे दिन 1.50 लाख से अधिक बच्चों को स्कूल से बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां शिक्षकों की मौजूदगी तो रही, लेकिन पढ़ाई नहीं कराई। इसी तरह आरटीओ के कर्मचारियों ने भी कामकाज बंद रखा। इसके बाद विकास भवन परिसर में धरना दिया। धरनास्थल पर मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, संघर्ष समिति के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह, वाइस चेयरमैन परवेज अकरम, संयोजक कामेश्वर नाथ शुक्ल, जिला अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, जिला संयोजक इंद्रपाल तिवारी, मनोज मिश्र, आरएन पांडे, वंशीलाल वर्मा, नजमी कमाल, अजीत पांडे, विपिन सिंह आदि ने आंदोलन को धार दी।

वहीं लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में भी कार्य बहिष्कार रहा। इस मौके पर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी रामकुमार, रवीन्द्र कुमार तिवारी, शरद पाठक, संध्या सिंह, पवन पांडे, अर्जुन वर्मा, सतीश दीक्षित आदि रहे।

उधर, कर्मचारी, शिक्षा-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वाधान में गुरुवार को करनैलगंज तहसील के चारों ब्लॉक के शिक्षकों और कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार को जमकर कोसा और तहसील परिसर में धरना दिया। बाद में उप जिलाधिकारी करनैलगंज को मांग पत्र सौंपा। इस धरने में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी परसपुर आरपी सिंह एवं मंच के तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, चेयरमैन कृपाराम, वाइस चेयरमैन ईश्वर शरण तिवारी आदि ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करने के साथ ही अपनी मांगों को मनवाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।


इस धरना सभा को कौशल किशोर ओझा, वीरेंद्र तिवारी, इंद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र तिवारी, दूधनाथ सिंह, श्याम नारायण पांडेय, मोहम्मद सईद आदि ने संबोधित किया और उसके बाद सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी करनैलगंज वीके प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed