फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मतपत्र न लाने वाले वाहन चालक के खिलाफ एफ आईआर

मतपत्र न लाने वाले वाहन चालक के खिलाफ एफ आईआर

Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
मतपत्र न लाने वाले वाहन चालक के खिलाफ  एफ आईआर

विज्ञापन
मतपत्र न लाने वाले वाहन चालक के खिलाफ केस

गोंडा। नगरीय निर्वाचन के लिए मतपत्रों को लाने के लिए नई दिल्ली जाने के लिए अधिकृत किए गए वाहन चालक द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बावजूद न पहुंचने पर जिला निर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वाहन का पंजीकरण निरस्त करने के आदेश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश गौतम को दिए हैं।

नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी यातायात पीडी गुप्ता ने बताया कि सहायक प्रभारी अधिकारी यातायात/चकबन्दी अधिकारी द्वारा अधिकृत किए वाहन यूपी043टी07109 डीसीएम के चालक को दिल्ली मतपत्र लाने के लिए सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट से टीम के साथ रवाना होने के निर्देश दिए गए थ,े परन्तु चालक कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इस कारण तत्काल दूसरे वाहन की व्यवस्था करनी पड़ी और मतपत्र लाने के लिए रवानगी में काफी विलंब हुआ। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल प्रभारी अधिकारी यातायात का कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed