फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर फंसे 28 अफसर

शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर फंसे 28 अफसर

Sun, 25 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर फंसे 28 अफसर
शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर फंसे 28 अफसर
विज्ञापन

समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर डीएम ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। आईजीआरएस के तहत आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना अफसरों को मंहगा पड़ गया है। शनिवार को समीक्षा के दौरान लंबित शिकायतोें पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने 28 अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।साथ ही सभी लंबित शिकायती पत्रों को तीन दिन के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया है।

आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न विभागों की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जिला स्तर पर जिला पंचायतराज अधिकारी, परियोजना निदेशक, नगर पालिका, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड 2 व डीसी मनरेगा जनशिकायतों के निस्तारण में रुचि नही ले रहे हैं। इसके अलावा तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी सदर, करनैलगंज, मनकापुर एवं तरबगंज में भी शिकायतें लंबित पड़ी हैं। विकास खंड स्तर पर रूपईडीह,परसपुर,झंझरी, नवाबगंज, मुजेहना, तरबगंज व हलधरमऊ में भी शिकायतें लंबित हैं। इसी तरह पुलिस विभाग में कोतवाली नगर, इटियाथोक, करनैलगंज, छपिया, मनकापुर, वजीरगंज, कटरा बाजार एवं खोड़ारे थाने की प्रगति काफी खराब मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी जेबी सिंह ने संबंधित अफसराें को कड़ी फटकार लगाई और जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले इन सभी अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया हैं। डीएम ने तीन दिन के भीतर सभी शिकायती पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में एडीएम त्रिलोकी सिंह,मुख्य राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक ह्दयेश कुमार व अन्य सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed