फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   17 road projects to gain momentum with 7.66 crore

Gonda News: 7.66 करोड़ से 17 सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 26 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
17 road projects to gain momentum with 7.66 crore
गोंडा। देवीपाटन मंडल की 17 सड़क परियोजनाओं के निर्माण व मरम्मत से जुड़े काम को जल्द रफ्तार मिलेगी। शासन ने इसके लिए 7.66 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सड़क निधि के तहत स्वीकृत परियोजनाओं के अधूरे काम को पूरे कराने के लिए आवंटित की गई है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि देवीपाटन मंडल के चार जिलों में स्वीकृत 17 सड़क परियोजनाओं के लिए बची धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इनमें सबसे अधिक 11 परियोजनाएं बलरामपुर जिले से जुड़ी हैं। इनमें रमईडीह-गुरचाही संपर्क मार्ग, भुसहर-पुरई संपर्क मार्ग, आजमडीह-फरेंदी गौरा संपर्क मार्ग, विशुनपुर कोडर-वीरपुर मार्ग, परसिया गौरी-बेला मार्ग, बल्देवनगर-लौकहवा स्कूल संपर्क मार्ग, संग्रामपुर-हलौरा मार्ग, एनएच-730 से रामनगर संपर्क मार्ग, बनकटवा थारू संपर्क मार्ग, बिलोहा-जहदरिया बेनीनगर मार्ग तथा मैनहवा-बलोहवा संपर्क मार्ग के निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


गोंडा जिले की छह सड़क परियोजनाओं के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। इनमें बरईपुरवा संपर्क मार्ग, मसौलिया-कोडरी संपर्क मार्ग, घरकुईयांडीहा संपर्क मार्ग, सरैयां मार्ग से मनिहारीघाट संपर्क मार्ग, नौव्वागांव-टेढ़वा गुलाम संपर्क मार्ग तथा सेहरिया चौराहे से झौहना पश्चिम अहिरनपुरवा तक संपर्क मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि धनराशि जारी होने से निर्माण एजेंसियां तेजी से कार्य शुरू करा सकेंगी। सभी परियोजनाएं लंबे समय से धनाभाव के कारण प्रभावित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed