फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   17 more buses for Ayodhya

Gonda News: अयोध्या के लिए 17 और बसें

Thu, 03 Apr 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
17 more buses for Ayodhya
गोंडा डिपो में खड़ी बस।
गोंडा। रामनवमी के लिए परिवहन निगम ने भी तैयारी तेज कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या जाने वाले रूट पर चार अप्रैल से 17 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। अभी इस रूट पर 33 बसें चल रही हैं। बसों की संख्या बढ़ने से श्रद्धालुओं व अन्य मुसाफिरों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन



गोंडा डिपो के बेड़े में 107 बसें हैं। इसमें से 25 बसें इन दिनों तुलसीपुर देवीपाटन मेले के लिए चलाई जा रही हैं। 33 बसें गोंडा से अयोध्या के रास्ते होकर प्रयागराज तक जा रही हैं। छह अप्रैल को रामनवमी पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में गोंडा से होकर अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन



इसी के मद्देनजर परिवहन निगम अयोध्या रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने पर मंथन कर रहा है। रामनवमी पर अयोध्या रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है। अभी नियमित तौर पर 33 बसें दौड़ रही हैं। चार अप्रैल से 17 बसें और बढ़ने से इस रूट पर कुल बसों की संख्या 50 हो जाएगी। ये 17 अतिरिक्त बसें लखनऊ व कानपुर रूट की होंगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य डिपो से भी बसें लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि रामनवमी को लेकर तैयारी की जा रही है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों को चलाया जाएगा। फिलहाल, अभी 50 बसों को अयोध्या रूट पर चलाने की तैयारी है।

बढ़ सकती है यात्रियों की संख्या

महाकुंभ के बाद रामनवमी पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पहले गोंडा से करीब पांच से दस हजार यात्री रामनवमी पर जाते थे। इस बार इसमें इजाफा हो सकता है। इसको लेकर प्रबंध किए जा रहे हैं।


आज से पहुंचेंगे अन्य थानों के पुलिसकर्मी
रामनवमी पर अयोध्या सीमा पर जिले के अन्य थानों के पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। ये पुलिस कर्मी तीन अप्रैल से पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इन पुलिस कर्मियों को अलग-अलग प्वाइंट पर लगाया जाएगा।


भीड़ बढ़ते ही लागू होगा रूट डायवर्जन

एसओ नवाबगंज अभय सिंह का कहना है कि रामनवमी को लेकर रूट डायवर्जन व अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं। जैसे ही अयोध्या में भीड़ बढ़ने की सूचना मिलेगी, यहां पुराने अयोध्या पुल से वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed