फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1,636 seed sellers not linked to the Saathi portal

Gonda News: साथी पोर्टल से नहीं जुड़े 1636 बीज विक्रेता

Mon, 20 Jul 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
1,636 seed sellers not linked to the Saathi portal
गोंडा। जिले में बीज का कारोबार अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रहा है। भारत सरकार के साथी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने वाले 1636 बीज विक्रेताओं पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। 1706 बीज कारोबारियों में अब तक सिर्फ 70 ने ही पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बीज व्यवसाय को पारदर्शी व डिजिटल बनाने के लिए एक अगस्त से बीज का स्टॉक प्रबंधन, स्थानांतरण, बिक्री और वापसी का पूरा रिकॉर्ड केवल साथी पोर्टल के माध्यम से ही दर्ज किया जाएगा। सभी निजी बीज विक्रेता, उत्पादक संस्थाएं, आपूर्ति करने वाली कंपनियां और सहकारी बिक्री केंद्रों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि बीज विक्रेता संबंधित कंपनियों और डीलरों के सहयोग से 30 जुलाई तक साथी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें अन्यथा एक अगस्त से लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed