{"_id":"5ced70e0bdec22074d53ce9e","slug":"15590648481-gonda-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे गौशाला से भाग खड़े हुए मवेशी, चारे की भी व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे गौशाला से भाग खड़े हुए मवेशी, चारे की भी व्यवस्था नहीं
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। डिकसिर डोहरी जीत में अधूरे गोशाला से मवेशी भाग खड़े हुए। गोशाला में चारे की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। गोशाला का निर्माण भी अभी चल ही रहा है। फसलों के बर्बाद होने से परेशान किसानों ने पशुओं को गोशाला पहुंचा दिया था।
इस केंद्र पर पानी की व्यवस्था तो है लेकिन चारे का कोई इंतजाम नहीं है। काम कर रहे मजदूरों के अनुसार काम पूरा होने में अभी 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि पेमेंट ना होने से समस्या आ रही है। सोमवार को क्षेत्रवासियों ने सैकड़ों जानवरों को दोहरी जीत स्थित गोशाला केंद्र में पहुंचा दिया। लेकिन चहारदीवारी पूरी न होने से रात में मवेशी फिर से भाग खड़े हुए।
अब मात्र 40 से 50 की संख्या में मवेशी बचे। उधर मुख्य द्वार पर गेट का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है जिससे यहां कैद मवेशियों को रोक पाना मुश्किल लग रहा है। फिलहाल यहां मवेशियों का जीवन यापन भगवान के भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी बेलसर कमलेश चंद्र ने बताया कि मवेशी कैद होने की जानकारी नहीं है। चारे का इंतजाम करवाया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।