फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मूक बधिर महिला से दुराचार के आरोपी को दस साल की सजा

मूक बधिर महिला से दुराचार के आरोपी को दस साल की सजा

Sun, 22 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मूक बधिर महिला से दुराचार के आरोपी को दस साल की सजा
मूक बधिर महिला के दुराचारी को दस साल की सजा
विज्ञापन


गोंडा। मूक-बधिर महिला से दुराचार करने के मामले में एक आरोपी को दस साल का सश्रम कारावास व 20 हजार रुपए की सजा सुनाई गई है।

अपर सत्र न्यायाधीश द्रुतगामी न्यायालय शैली राय ने दस साल सश्रम कारावास व 20 हजार रुपये के अर्थदंडित से दंडित किया है।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक घटना 30 जुलाई वर्ष 2016 की है। पीड़िता की मां ने मोतीगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी शादी शुदा थी लेकिन गूंगी व बहरी है।

वह 29 जुलाई को खेत में कूड़ा फेंकने गई थी। खेत से कूड़ा फेंककर वापस लौटते समय गांव के ही एक युवक ने उसके हाथ से तसला छीनकर फेंक दिया। वह उसे घसीटकर अर्द्ध निर्मित मकान में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


मामले का विचारण अपर सत्र न्यायालय द्रुतगामी के यहां हुआ। बचाव पक्ष एवं शासकीय अधिवक्ता रामभवन पांडेय की पैरवी पर न्यायालय ने दोष सिद्घ मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक न्यायालय नवीन शैली राय ने पक्ष व विपक्ष दोनों को सुना। दोनों पक्षों की सुनवाई व गवाहों के बयान व साक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण में आरोपी का दोष सिद्ध मानते हुए दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

साथ ही 20 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। अर्थ दंड न अदा करने पर अभियुक्त को दो माह का अतिरिक्त कारावास का दंड भुगतना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed