फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 monitors in the control room will monitor 151 examination centres

Gonda News: कंट्रोल रूम में 15 मॉनीटर से होगी 151 परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Sun, 01 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
15 monitors in the control room will monitor 151 examination centres
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली बोर्ड परीक्षा पर डीआईओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम से सीधी नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में 15 बड़े एलईडी मॉनीटर लगाए जाएंगे, जिन पर सभी केंद्रों की लाइव फुटेज दिखाई देगी। इससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर व इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था को पहले ही दुरुस्त कर लिया गया है। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी लगातार वीडियो व फुटेज की निगरानी करेंगे। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इन केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उड़नदस्ते सक्रिय रहेंगे तथा विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मिलाकर करीब 95 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी, जिसके लिए जरूरी तैयारियां लगभग पूरी की जा रही हैं। छात्रों को इसी सप्ताह से प्रवेश पत्र वितरित किए जाने की संभावना है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय पर विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीआईओएस ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा तथा परीक्षा के हर चरण पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed