{"_id":"593587ee4f1c1b28378b4576","slug":"14966804444-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ को मारी गोली
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित को घर में घुस मारी गोली
जिला अस्पताल में भर्ती, रात में सोते समय हुआ हमला
अमर उजाला ब्यूरो
तरबगंज गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में रविवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक दलित के घर में घुसकर अधेड़ को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के रहने वाले रमई के मुताबिक एक माह पहले गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पत्नी को मारापीटा था। इस मामले में उसकी पत्नी सुंदरपती ने पांच लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना सीओ तरबगंज कर रहे हैं। रमई का कहना है कि रविवार की रात वह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घ्ुास आए और फायरिंग करने लगे। इसी बीच एक गोली रमई के हाथ में जा लगी। रमई को गोली लगते ही हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। परिवारीजनों ने इस घटना की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस व तरबगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रमई को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जंहा से डाक्टराें ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही फायरिंगं की सूचना मिलने पर तरबगंज सीओ शंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। सीओ ने बताया कि रमई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।