फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बिना अधिग्रहण के सड़क के नाम हड़पी किसान की जमीन

बिना अधिग्रहण के सड़क के नाम हड़पी किसान की जमीन

Mon, 05 Jun 2017 03:47 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
बिना अधिग्रहण के सड़क के नाम हड़पी किसान की जमीन
बिना अधिग्रहण के सड़क के नाम हड़पी किसान की जमीन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार के मिलीभगत से सड़क चौड़ीकरण में नियमों को दिखाया ठेंगा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के नाम ठेकेदार से मिली भगत कर किसानों की कीमती जमीन बिना अधिग्रहण के हड़प ली है। पीड़ित किसानों ने सीएम, सीफ सेक्रेटरी के अलावा विभाग के अधिशाषी अभियन्ता से दोषियों पर कार्रवाई कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम परेड सरकार के किसान अंजनी कुमार, अश्वनी कुमार, अरविन्द कुमार, सतीश कुमार आदि ने आला अफसरों से की शिकायत में विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों के कारस्तानी उजागर की है। किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों ने मिलीभगत क र नियमों को दर किनार कर बिना भूमि अधिग्रहण के बेलसर मार्ग से जेल रोड तक की सड़क का चौड़ीकरण करना शुरू कर दिया है। किसानों के खेत का आठ से 10 मीटर जमीन सड़क चौड़ीकरण में मिला लिया है। किसानों का कहना है कि सड़क के लिए विभाग को भूमि का अधिग्रहण कर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए इसका गजट प्रकाशित कराने के बाद जमीन की पैमाईश कर सड़क के काम में लिया जाना चाहिए। लेकिन विभाग व ठेकेदारों ने दबंगई कर नियमों को ठेंगा दिखाकर किसानों की जमीन हड़प ली। किसानों ने चेतावनी दी है कि किसानों को भरोसे में लेकर सड़क चौड़ीकरण का काम कराएं ऐसा न हुआ तो किसान अपनी जमीन पर कब्जा करने के लिए न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed