{"_id":"5932e1344f1c1b48048b45a9","slug":"149650668717-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक पहुंचे डीएम ने परखी समाधान दिवस की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक पहुंचे डीएम ने परखी समाधान दिवस की हकीकत
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानों में फरियादियों से हो अच्छा वर्ताव : डीएम
अचानक पहुंचे डीएम ने परखी समाधान दिवस की हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। डीएम जेबी सिंह व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने समाधान दिवस की हकीकत परखने के लिए शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर थाना इटिाथोक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण भी किया।
शिकायतों के निस्तारण के दौरान डीएम व एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ अच्छे व्यवहार का वर्ताव करें तथा उनकी समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसपी ने समाधान दिवस रजिस्टर तथा तहसील दिवस रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ शिकायतें लम्बित पाई गईं जिनके निस्तारण के लिए एसओ इटियाथोक को निर्देशित किया गया। फरियादियों की समस्याएं सुनने के दौरान शिकायती प्रार्थनापत्रों पर फरियादियों के मोबाइल नम्बर अंकित नहीं थे। इस पर एसपी ने प्रार्थनापत्रों पर फरियादियों के मोबाइल नम्बर हर हाल में अंकित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतवानी दी कि अब डीएम व एसपी द्वारा निस्तारित शिकायतों के निस्तारण की हकीकत जानने के लिए स्वयं फरियादयिों को फोन किया जाएगा। इसलिए सभी अधिकारी फरियादियों की शिकायतों का सही व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतें सुनने बाद दोनों अधिकारियों ने थाना कार्यालय, परिसर, मालखाना, उपस्थिति रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। सफाई हेतु एसपी द्वारा एसओ को सख्त निर्देश दिए गए कि थाना परिसर को बिल्कुल साफ सुथरा रखें। इस अवसर पर एसओ इटियाथोक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल एवं फरियादी उपस्थित रहे।