फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   144 panchayat member,s election on 30 September

144 पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव 30 को

Thu, 15 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 15 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
144 panchayat member,s election on 30 September
एमकेपी कॉलेज में मतदान करती छात्राएं - फोटो : AmarUjala
उत्तर प्रदेश शासन पंचायती राज विभाग द्वारा जनपद के रिक्त तीन ग्राम पंचायतों भुड़कुड़ा विकासखंड रुपईडीह, चौरी विकासखंड हलधरमऊ व गुरुगांव विकासखंड छपिया सहित 144 ग्राम पंचायत सदस्याें के रिक्त पदों की अधिसूचना जारी कर चुनावों की तिथि निर्धारित कर दी गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रेसवार्ता के दौरान दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनपद गोंडा में ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों, पर उप निर्वाचन के लिए विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिनांक व समय 21 सितंबर को है।
विज्ञापन


इस दिन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। उम्मीदवारी वापस लेने का समय 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक होगा। 23 को प्रतीक आवंटन किया जाएगा और 30 सितंबर को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना चार अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम का गांवों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को सूचना दी जाएगी तथा सार्वजनिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सूचना पटों में यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा।

प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायतों के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्र दाखिल करने, इनकी जांच करने व उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।


ग्राम पंचायत सदस्य के लिए झंझरी अंतर्गत 15, विकासखंड पंडरीकृपाल की 8, इटियाथोक की 18, करनैलगंज की 14, हलधरमऊ की 18, परसपुर की 16, कटरा बाजार की 9, मनकापुर की 3, छपिया की 16, बभनजोत की 18, तरबगंज की 01, वजीरगंज की 09 ग्राम पंचायतों सहित कुल 144 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed