फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   14.30 lakh in the name of opening a jewelery shop

Gonda News: जेवर की दुकान खोलने के नाम पर 14.30 लाख हड़पे

Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
14.30 lakh in the name of opening a jewelery shop
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के सरारपुरवा उम्मेदजोत निवासी अब्दुल वहीद ने जेवरात की दुकान खोलने के नाम पर 14.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अब्दुल वहीद ने बताया कि बलरामपुर के के मझरा बाजार निवासी शादाब की ससुराल नगर कटहारिया मोहल्ले में है। करीबी संबंध होने के कारण शादाब की सास के कहने पर उन्होंने जेवरात की दुकान खोलने के लिए उसे रकम दी थी। आरोप है कि खेत बेचकर पांच लाख नकद देने के अलावा अलग-अलग तारीखों में 7.90 लाख, 90 हजार और 50 हजार रुपये दिए गए। कुल 14.30 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद शादाब, उसकी पत्नी सैफी और पिता कमरुद्दीन ने सोना-चांदी का कारोबार करने की बात कही और अयोध्या रोड पर दुकान भी दिखाई। दुकान में कुछ फर्नीचर भी रख दिया गया। दुकान के उद्घाटन की तिथि तय होने से एक दिन पहले आरोपी शहर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादाब की सास से जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी जेवर खरीदने की बात कहकर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बताया कि बाद में आरोपी पक्ष से फोन पर दुकान खोलने का आश्वासन मिलता रहा, लेकिन न तो दुकान खोली गई और न ही रकम वापस की गई। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed