{"_id":"5c698f67bdec2205dc402621","slug":"141550421863-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल की 8000 बेटियों को सबला बनाने की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल की 8000 बेटियों को सबला बनाने की मुहिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल की आठ हजार बेटियों को सबला बनाने की मुहिम
गोंडा। जिले की बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बनाकर सबला बनाने की मुहिम बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू किया है। इसके लिए 78 जूनियर हाईस्कूलों की करीब 8000 छात्राओं के प्रशिक्षण शुरू कर दिए गए हैं।
स्कूलों में जूडो-कराटे के अलावा ताइक्वांडो आदि का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों का भी चयन कर उन्हें स्कूलों का आवंटन कर दिया गया है।
स्कूलों में प्रशिक्षक छात्राओं को प्रशिक्षित कराने के साथ ही उनके बीच प्रतियोगिता भी कराएंगी। बेटियों को अपने सुरक्षा के लिए तैयार करने के लिए यह अभियान शुरू हुआ है और बेटियों में उत्साह भी है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की तर्ज पर बेटियों को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है और इसके लिए एक कार्ययोजना तैयार करके अभियान शुरू कर रखा है।
विज्ञापन
पहले चरण में सर्वाधिक छात्राओं की संख्या वाले स्कूलों का चयन किया गया है, इसके बाद योजना के विस्तार की भी तैयारी है। हर ब्लाक से छात्राओं की अधिक संख्या वाले स्कूलों को चिन्हित करके प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है।
जूनियर हाईस्कूल की बेटियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों का चयन हो गया है और उन्हे स्कूल भी आवंटित कर दिया गया है। जूडो प्रशिक्षण के लिए ललित कुमार शुक्ल, गायत्री पांडे, ताइक्वांडो के लिए अरुण चंद्र नागर, अम्बरीश सैनी, प्रत्युष राज, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रिया सोनी का चयन हुआ है।
आशुतोष, गौरव उपाध्याय, सुरेन्द्र प्रताप, कराटे के लिए संजय कुमार, शिवा कुमार, सिद्वार्थ सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, अशोक सिंह, शंशाक देवकी नन्दन मिश्रा, जूडा कराटे के लिए सुजीत पांडे, जूडो ताइक्वांडो कराटे के लिए सोनी सिंह, मुकेश गुप्ता का चयन किया गया है।
पूर्व माध्यमिक स्कूल दर्जीकुआं में प्रशिक्षक गायत्री पांडेय ने बेटियों को जूडो का प्रशिक्षण दिया और उनके जोश भी भरा। बेटियों को कई तरह से बचाव के टिप्स बताए। बेटियों से सवाल भी पूंछा और उनके सवालों का जवाब भी दिया।
प्रशिक्षण के मौके पर बीआरसी झंझरी के सह समन्वयक कमलेश पांडे, ऋचा सिंह, अफसर हसन, प्रधानाध्यापक राजदेई चौधरी, शिक्षक रजनीश श्रीवास्तव, अर्चना पाल, साहीन अख्तर आदि रहीं।
बेटियों में जूडों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण से उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे प्रशिक्षण को लेकर खासी उत्साहित हैं। नियमित अभ्यास के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
गायत्री पांडेय, प्रशिक्षक जूडो
जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया गयाद है। इससे बेटियां सशक्त बनेंगी।
मनिराम सिंह, बीएसए