फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शासनादेश की अनदेखी कर नपाप कर रही है खरीद

शासनादेश की अनदेखी कर नपाप कर रही है खरीद

Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शासनादेश की अनदेखी कर नपाप कर रही है खरीद

विज्ञापन
शासनादेश की अनदेखी कर लोडर की खरीद

गोंडा। नगर पालिका परिषद शासन के आदेशों की अनदेखी कर लाखों के सामग्री की खरीद कर रही है। 50 हजार रुपए से 30 लाख तक की खरीद जीएम पोर्टल से किया जाने का आदेश है।

आदेश की अनदेखी कर नपाप ने 40 लाख तक के सामग्री की खरीद निविदा करके किया है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों और शासन से हुई है। सभासद शेष चौरसिया ने बोर्ड की बैठक में भी आरोप लगाया कि शासन के आदेश का भी ध्यान नही रखा गया।
विज्ञापन


उन्होने खरीद के लिए जारी आदेश भी पेश किए और निविदा से की गई खरीद पर सवाल खडे किए। जांच की मांग किया और कहाकि यह गलत है बिना प्रक्रिया पूरी किए खरीद किया जाना उचित नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पलिका परिषद ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 14वें वित्त आयोग के बजट से लाखों की खरीद का मामला चर्चा में है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दो अदद अद्द छोटा लोडर खरीदे जाने की स्वीकृति हुई और इसके ई-निविदा कराई गई।

जीएम पोर्टल से होने वाली खरीद को ई-निविदा से की गई खरीद अब सवालों से घिर गई है। आरोप है कि ई-निविदा से दो छोटा लोडर 39 लाख 93 हजार 996 रुपये में खरीदा गया है।

लोडर की खरीद उषा इंजीनियरिंग से की गई है। इसका भुगतान जीएसटी सहित उषा इंजीनियरिंग के पक्ष में किया गया। इस तरह सरकारी खरीद बिना जीएम पोर्टल के करके शासनादेश की अनदेखी की गई है।

यह अलग बात है कि नपाप खरीद को सही ठहरा रहा है और ई-निविदा की व्यवस्था होने का भी दावा कर रहा है। जबकि शासन से जारी आदेश में अब जीएम पोर्टल के अलावा अन्य प्रक्रिया को प्रभावित किया जा चुका है। बावजूद इसके ई-निविदा से की गई खरीद चौंकाने वाली है।



शहर की सुविधाओं के दो अदद लोडर की खरीद आवश्यक थी। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के स्वीकृति से खरीद नियमानुसार हुई है। आरोप गलत हैं फिलहाल कोई शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।
-उज्मा राशिद, चेयरमैन नपाप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed