{"_id":"5b79aa6742c79246764164d2","slug":"141534700135-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख रुपए से ग्रामीणों ने तैयार किया पक्का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 लाख रुपए से ग्रामीणों ने तैयार किया पक्का पुल
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने चंदे से बना लिया 30 लाख का पक्का पुल
गोंडा। परसपुर के सरैया चौबे गांव के बसुदेवानन्द आश्रम के पास टेढ़ी नदी पर चंदा मांग कर ग्रामीणों ने 30 लाख रुपये की लगत से 30 मीटर लम्बा और 8 फुट चौड़ा पुल बना लिया।
ग्रामीणों के बनाए इस पक्के पुल पर तीन सितंबर से छोटे वाहन व ग्रामीण इस पर चल सकेंगे। इससे एक लाख आबादी को गोंडा आने जाने में 10 किलोमीटर की दूरी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इस पुल निर्माण में शासन व प्रशासन का कोई योगदान नहीं है बल्कि ग्रामीणों ने चंदा एकत्र का यह पुण्य का कार्य किया है।
हनुमत सदन बसुदेवानंद आश्रम के संत राम दास के मुताबिक काफी दिनों से टेढ़ी नदी पर पुल बनवाने के लिए मांग हो रही थी। लेकिन जिले का कोई जन प्रतिनिधि व अधिकारी ने ध्यान नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
परेशान जनता के समस्याओं को देखते हुए राम दास ने पुल बनवाने का बीड़ा उठाया और कड़ी मेहनत कर घर-घर जा कर चंदा मांग कर पुल बनवा दिया। बाबा के अनुसार करीब 50 हजार रुपये की लगत से पुल का अप्रोच भी बन गया है।
इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस पुल के निर्माण से सरैया, नरायनपुर, ठकुरापुर, धानी, दुर्गोड़वा, नंदू पुरवा सहित एक दर्जन से अधिक गावों के लोगों को गोंडा जाने में सहूलियत मिलेगी। पुल का नाम हनुमत सेतु रखा गया है। कृष्ण जन्मोत्सव के पहले उद्घाटन होना है। पुल निर्माण के रेलिंग का काम बाकी है।