फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   चूल्हा चौका छोड़ा,अब बस वोट की है चिंता

चूल्हा चौका छोड़ा,अब बस वोट की है चिंता

Sun, 19 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
चूल्हा चौका छोड़ा,अब बस वोट की है चिंता
चूल्हा चौका छोड़ा, अब बस वोट की है चिंता
विज्ञापन


गोंडा। निकाय चुनाव में कई नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में महिलाएं उम्मीदवार हैं। इसी तरह से सभी नगर के वार्डों से कई महिलाएं भी सदस्य पद की उम्मीदवार हैं। यह महिलाएं इस वक्त घर का चूल्हा चौका छोड़कर बस वोट की फिक्र में हैं।

इसके अलावा जिन के घर में पुरुष उम्मीदवार हैं वे महिलाएं अपने परिवारीजनों के लिए वोट मांगने के लिए मैदान में उतर आयी हैं। ऐसे में इन महिलाओं में कई ने तो अपने किचन की बागडोर घर की अन्य महिला परिवारीजनों के हवाले कर दिया है तो कुछ दोनों को किसी तरह से मैनेज कर रही हैं।
विज्ञापन


किसी न किसी तरीके से मैदान मार लेने के लिए महिला उम्मीदवारों ने अपने किचन के काम को छोड़ दिया है। कुछ अपने परिवारी जनों की मदद ले रही हैं। इस समय उनके घर पर उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा उनके प्रचार की टीम समर्थकों को भी सुबह शाम चाय नाश्ता देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महिला उम्मीदवारों के सामने उनके छोटे बच्चों की देखभाल की अलग चुनौती है। कुछ महिला उम्मीदवार अपने बच्चों की देखभाल के लिए अपने अन्य परिवारीजनों को लगा रखा है। कुछ ने करीबी रिश्तेदारों को घर बुला लिया है।

इसके अलावा कई महिला उम्मीदवार व अपने परिवारीजनों के लिए वोट मांगने निकलने वाली महिलाएं प्रचार में भी बच्चों को साथ लेकर निकल रही हैं। बच्चों के साथ भले ही निकलने में दिक्कत हो रही है लेकिन बच्चों के साथ वोटरों के घर पहुंचकर वे दिलो-दिमाग पर उतरने की कोशिश कर रही हैं। महिलाएं अपने अपने अंदाज में वोट मांग कर जीत का सेहरा पहने को बेताब हैं।

भाजपा: बहुएं संभालती हैं घर के काम
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा से भाजपा से माया शुक्ला उम्मीदवार हैं। इन्होंने इस समय अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक रखी है। इनका कहना है कि वे इस वक्त सिर्फ लोगों से समर्थन मांगने में व्यस्त हैं। घर में किचन से लेकर अन्य काम बहूएं संभाल रही हैं। उनका कहना है कि घर जाकर हाथ घरेलू काम में भी हाथ बंटाती हूं। अब वह समाज के सेवा के काम को संभालना चाह रही हैं।

सपा : मां संभालती हैं बच्चों को
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा में सपा से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार उजमा राशिद ने भी चुनाव प्रचार तेज कर रखा है। वह रोज प्रचार में निकल रही हैं। उनका कहना है कि बच्चों को घर पर मेरी मां संभालती हैं। घर पहुंचने पर घरेलू काम में मां का हाथ बंटाती हूं। लेकिन ज्यादा ध्यान इस समय उनका चुनाव प्रचार पर है। वोटरों के बीच जाकर अपने चुनाव का प्रचार करने के साथ घर के काम भी मैनेज करनी की कोशिश करती हूं।

कांग्रेस : घर बाहर का काम खुद मैनेज करते
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा में कांग्रेस से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नूतन श्रीवास्तव चुनाव प्रचार करने के साथ अपने घर के काम को भी निपटा रहीं हैं। अपने बच्चे को गोद में लेकर रोजाना प्रचार करने जाती हैं। घर लौटकर घर के सभी काम को भी मैनेज करती है। नूतन श्रीवास्तव का कहना है कि घर में कम सदस्य के कारण सारे काम को वह खुद निबटाती है।

बसपा : सब मिलकर निपटाते हैं काम
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा के अध्यक्ष पद के लिए बसपा उम्मीदवार मन्नन का कहना है कि चुनाव प्रचार व घर के सभी काम घर के सभी सदस्य मिलकर कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव के लिए प्रचार करने के साथ व घर के काम को संभालना जरूरी है। घर पर आये लोगों की मेहमान नवाजी भी जरूरी है। मेरा मानना है कि समाज सेवा के साथ घर के भी काम करने चाहिए।

वोटरों को लुभा रहे उम्मीदवार
गोंडा। जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है निकाय चुनाव के प्रचार में भी तेजी आ रही है। इसमें उम्मीदवार वोटरों पर अपना प्रभाव डालने की भरपूर कोशिश में लगे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की ओर से कई तरह के जतन किये जा रहे हैं।

इस बार कई उम्मीदवार मंहगे व ब्राण्डेड पोशाकें पहन कर निकलकर वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीदवार कभी लकदक सफेद कुर्ता पैजामा तो कभी सफेद शर्ट पैण्ट तो कभी रंगीन पोशाक पहन कर वोटरों के बीच प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसी तरह से महिला उम्मीदवार भी अपने परिधान को लेकर काफी सतर्क हैं।

महिलाएं अपने पार्टी के पसंद वाले रंग की साड़ियां व कुर्ता पैजामा पहन रही हैं। तो कई शोबर शेड वाली पोशाकें पहन कर वोटरों में अपनी छाप छोडने की कोशिश कर रही हैं। पोशाक बनवाने के लिए इस समय टेलरों की दुकानों पर नेताओं की भीड़ जुट रही है।

टेलर अजमत,रसीद व रहमान का कहना है कि कोई नेता कट कुर्ता पैजामा तो कोई मोदी कट कुर्ता पैजामा तो कोई पैंट शर्ट बनाने की डिमांड कर रहा है। साड़ी दुकानदारों के यहां काटन बार्डर वाली साड़ी, लेडीज कुर्ता की डिमाण्ड बढ़ी है।


तरह तरह के चलन में हैं पोशाक
कुर्ता पैजामा, शर्ट पैण्ट, डेनिम कुर्ता, रंगीन लांग कुर्ता पैजामा, बार्डर वाली काटन की साड़ियां, पार्टी के झंडे के रंग से मिलते-जुलते रंग की पोशाकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed