फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   प्रभारी मंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की रिपोर्ट को नकारा

प्रभारी मंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की रिपोर्ट को नकारा

Sat, 17 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की रिपोर्ट को नकारा
प्रभारी मंत्री बोले, गोंडा इतना भी गंदा नहीं
विज्ञापन

सफाई के दौरान कहा कि जितना स्वच्छ भारत अभियान की रिपोर्ट में बताया गया उतनी गंदगी नहीं है शहर में
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। पिछले महीने आई स्वच्छता आयोग की रिपोर्ट में गोंडा को देश का सबसे गंदा शहर घोषित किया गया था। रिपोर्ट आने के बाद गोंडा वासियों में कुछ जागरूकता आई और सफाई के लिए यहां के लोग आगे आए। उनके इसी प्रयास को शुक्रवार को प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी सराहा और कहा कि गोंडा उतना भी गंदा नहीं है जितना कि केंद्र सरकार के स्वच्छता आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है।
जिले के प्रभारी और भूमि विकास एवं जल संशाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण विभाग, जंतु उद्यान व सहकारिता मंत्री उपेन्द्र तिवारी शुक्रवार को जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शहर की एक मलिन बस्ती में आयोजित सफाई कार्यक्रम में झाडू़ लगाते हुए जिलाधिकारी से मुखातिब होकर कहा कि गोंडा इतना भी गंदा नहीं है जितना केंद्र सरकार स्वच्छ भारत अभियान की रिपोर्ट में बताया गया है। कहा कि गोंडा के लोग जागरूक हो रहे हैं। जल्द ही शहर को गंदगी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बाक्स
मुख्यमंत्री ने कहा था गंदा है गोंडा
लेकिन दूसरी तरफ 28 मई को गोंडा दौरे पर आए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी नगर पालिका के कार्यों की जमीनी हकीकत देखने उसके दफ्तर पहुंच गए थे। जहां हर तरफ बिखरी गंदगी देखने के बाद खुद मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब नगर पालिका अपने ही कार्यालय की गंदगी नहीं सफा कर सकती तो फिर पूरे शहर की गंदगी कैसे साफ करती होगी। इसीलिए बहुत गंदा है गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed