फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1408 players showed promise

1408 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 12 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Mon, 12 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
1408 players showed promise
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
प्रगति अभियान के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के कृषि मंत्री ने डीएम व एसपी की मौजूदगी में जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया। कृषि मंत्री ने इस खेल अभियान की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की। तीसरे चरण के तहत हो रहे इस पहले दिन के खेल में एकल व टीम स्पर्धा के 1408 खिलाड़ियों ने अपने खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रगति अभियान के तहत चल रही खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन  जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर एक साथ हुआ। प्रगति के ब्लॉक स्तरीय खेलों की औपचारिक शुरुआत करते हुए कृषिमंत्री ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिर्फ  संसाधन न होने व उचित मंच न मिलने के कारण हमारे जिले की प्रतिभाएं दब जाती हैं। कृषि मंत्री ने गांव की प्रतिभाओं को निखारने एवं उचित मंच प्रदान करने के लिए डीएम के अभिनव कार्यक्रम प्रगति की सराहना की।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि जनसहयोग और बच्चों की लगन से सिद्ध हो गया है कि प्रगति का कारवां अब जिले में अनवरत चलता रहेगा। डीएम ने नेहरू स्टेडियम के अलावा हलधरमऊ व कटरा में भी नारियल फोड़कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलधरमऊ में डीएम ने बालिका संवर्ग में खो-खो तथा पुरुष संवर्ग में वॉलीबॉल की प्रतियोगिता शुरू कराई तथा कटरा में जूनियर तथा सीनियर संवर्ग में 15 सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई। कटरा में विजेता प्रतिभागी को डीएम ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। दूसरे चरण की समाप्ति के बाद प्रत्येक ब्लॉकों पर एकल स्पर्धा में 16 खिलाड़ी व टीम स्पर्धा में 6 टीमों ने क्वालीफाई किया है।

प्रतियोगिता के तीसरे चरण के पहले दिन सभी ब्लॉकों में एकल स्पर्धा के 256 व टीम स्पर्धा के 1152 खिलाड़ियों ने जोरदार शुरुआत की। पहले राउंड में बालिका व बालक वर्ग की 100 मीटर, 400 मीटर व 1500 मीटर की दौड़ की प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस राउंड में दोनो वर्गों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया। दूसरे राउंड में वॉलीबॉल व  कबड्डी की मुकाबले हुए। 

कटरा व नवाबगंज में  बेहोश हुई बालिकाएं
गोंडा। जिलाधिकारी के बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी प्रतियोगिता में सहयोग नही कर रहे हैं। जिससे खेलों में चोटिल या बेहोश होने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार नही मिल रहा है। सोमवार को प्रतियोगिता के तीसरे चरण के पहले दिन कटरा बाजार में 400 मीटर की दौड की प्रतियोगिता में कक्षा 7 की एक छात्रा बेहोश होकर ट्रैक पर गिर पड़ी।


लेकिन स्वास्थ्य टीम के मौजूद न होने के कारण उसका इलाज नही हो सका। 108 सेवा की एंबुलेंस भी मौके पर नही पहुची। शिक्षकों ने किसी तरह निजी वाहन में लादकर उसे अस्पताल पहुंचाया। वही नवाबगंज में भी एक बालिका दौड़ की प्रतियोगिता में बेहोश होकर गिर गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed