फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1330 candidates will give B.Ed entrance exam at four centers

चार केंद्रों पर 1330 परीक्षार्थी देंगे बीएड़ प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Aug 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
1330 candidates will give B.Ed entrance exam at four centers
गोंडा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर होगी। रविवार को दो पालियों में 1330 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान कोराना नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए डीआईओएस की देखरेख में एक कमेटी बनी है। परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थियों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना है और सैनिटाइजर भी साथ रखना होगा। केन्द्रों पर भी सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को भी कोविड़ प्रोटोकाल का पालन तो करना ही होगा और कराना भी है।
विज्ञापन

रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महविद्यालय, शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक होगी। इस बार 1330 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड के नियम का पालन सभी लोगो को करना अनिवार्य होगा। सभी कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन करना होगा। रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर एलबीएस कॉलेज में कॉलेज के प्रधानाचार्यों व केन्द्र अध्यक्ष मजिस्ट्रेट के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed