{"_id":"5b1ac0e84f1c1b264d8b5916","slug":"131528479976-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटनेस प्रमाणपत्र मिलते ही आसान हो जाएगा बहराइच का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटनेस प्रमाणपत्र मिलते ही आसान हो जाएगा बहराइच का सफर
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आसान हो जाएगा बहराइच का सफर
गोेंडा। बीते दो साल से बंद चल रही बहराइच रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही इस महीने के अंत तक शुरू हो सकती है। 14 व 15 जून को रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त गोंडा में रहेंगे। इस दौरान वह गोंडा से बहराइच के बीच बनकर तैयार हुई बड़ी लाइन का निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण में अगर सीआरएस को सबकुछ ठीक मिला तो वह इसका फिटनेस प्रमाणपत्र देंगे। जिसके बाद उम्मीद की जा सकती है कि जून महीने के अंत तक इस रूट पर टे्नों का आवागमन फिर से पहले जैसे चालू हो जाएगा।
गौरतलब है कि गोंडा से बहराइच के बीच पहले छोटी लाइन हुआ करती थी। जिसे बड़ी लाइन में तब्दील करने के लिए सरकार ने 132 करोड़ का बजट दिया।
जिससे गोंडा-बहराइच के बीच 60 किलोमीटर में बिछी छोटी लाइन को बड़ी लाइन में तब्दील करने के लिए दो साल पहले इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
रेलवे ने इसका काम पूरी तरह से खत्म करने के लिए डेढ़ साल का समय नियत किया था। लेकिन काम पूरा होते-होते पूरे दो साल लग गए। जिससे गोंडा-बहराइच की यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
अब जबकि रेलवे ने इसका काम खत्म कर लिया है तो 14 व 15 जून को सीआरएस (मुख्य संरक्षा आयुक्त) के दौरे का समय नियत किया गया है। 14 व 15 जून को सीआरएस, दो दिन जिले के प्रवास पर रहकर गोंडा से बहराइच को गई लाइन का निरीक्षण करेंगे।
जिसके बाद अगर उन्हें निरीक्षण में लाइन ठीक मिली तो वह इसका फिटनेस प्रमाणपत्र निर्गत करेंगे। रेल अधिकारियों की माने तो सीआरएस के 14 व 15 जून के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अगर सीआरएस से उन्हें लाइन के फिट होने का फिटनेस प्रमाणपत्र उन्हें मिल जाता है तो वह इस महीने के अंत तक इस रूट पर टे्रनों का आवागमन पहले की तरह बहाल कर देंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि सीआरएस का निरीक्षण कार्यक्रम 14व 15 जून को मिल गया है।
आज डीआरएम लेंगे व्यवस्थाओं का जायजा
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त के 14 व 15 जून को लगे कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक गोंडा से बहराइच रेल रूट का निरीक्षण करेंगी।
मुख्य संरक्षा आयुक्त को रेलवे टै्रक में कोई खराबी न मिले, इसके लिए वह अपने स्तर से शनिवार को इस टै्रक का बारीकी से निरीक्षण करेंगी। वहीं रेल ट्रैक चालू किए जाने के लिए रेलवे की सारी मशीनरी भी इस काम में जुट गई है।