फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जाम में फंसी एबुलेंस, अस्पताल गेट पर हुआ प्रसव

जाम में फंसी एबुलेंस, अस्पताल गेट पर हुआ प्रसव

Fri, 08 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसी एबुलेंस, अस्पताल गेट पर हुआ प्रसव

विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस, अस्पताल गेट पर हुआ प्रसव
स्वास्थ्य विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा एबुंलेंस बीच रास्ते फंसी
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। शुक्रवार को आवास पाने के लिए शहर में उमड़ी भीड़ ने जाम के जो हालात पैदा किए। उसमें आम लोग तो एक तरफ स्वास्थ्य विभाग की आधा दर्जन से ऊपर एंबुलेंस को भी फंसे रहना पड़ा। इस बीच एंबुलेंस से उतारकर एक प्रसूता महिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में अस्पताल गेट तक पहुंचते ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। आनन-फानन में लेबररूम में ले जाकर महिला की डिलीवरी कराई गई। जिसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों ठीक बताए जा रहे हैं। वहीं इस बारे में सीएमएस डा. अरुण लाल का कहना है कि जाम में फंसे होने के कारण एंबलुस महिला अस्पताल नहीं आ पाई थी। जिसके बाद उसके परिजन उसे रिक्शे पर लेकर आ रहे थे। अस्पताल के बजाए महिला की डिलीवरी लेबर रूम में ही हुई हैै।

शुक्रवार को पूरा शहर ग्रामीण अंचलों से उमड़क़र शहर पहुंची भीड़ के चलते जाम रहा। इस जाम में प्रसूता महिलाओं के लिए संचालित स्वास्थ्य विभाग की आधा दर्जन से ऊपर एंबुलेंस फंसी रही। जिसके कारण मजबूरी में परिजनों को प्रसूता को किसी दूसरे साधन से अस्पताल ले जाना पड़ा। 102 व 108 सेवा की एंबुलेस का जिले में काम देख रहे जीवीके इमरी के मैनेजर उमाशंकर वर्मा ने बताया कि शहर से सटे ग्रामीण इलाकों की ज्यादातर महिलाएं डिलीवरी कराने महिला अस्पताल ही आती हैं। जबकि सीरियस केस में सीएचसी से रिफर होने वाली महिलाओं की भी डिलीवरी महिला अस्पताल में ही होती है। लेिकिन शुक्रवार को शहर में लगे जाम के चलते उनकी आधा दर्जन से ऊपर एंबुलेंस इस जाम में फंसी रही। जिनके शाम 3 बजे के बाद अपने-अपने गंतव्यों की ओर जाने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed