फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   13 thousand workers gave Bicycles

13 हजार श्रमिकों को दीं साइकिलें

Sun, 13 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 13 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
13 thousand workers gave Bicycles
श्रमिकों को साइकिल देते डीएम - फोटो : अमर उजाला
 उप्र. भवन निर्माण एवं श्रमकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में रविवार को जिले के 13 हजार पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क साइकिलें दी गईं। प्रदेश के कृषि मंत्री ने इन श्रमिकों को साइकिल की सौगात दी। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों को साइकिल का वितरण कर गोंडा ने न सिर्फ रिकॉर्ड कायम किया है, बल्कि समय से पहले अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक श्रमिकों को साइकिल का आवंटन करने वाला सूबे का पहला जिला भी बन गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की तरफ से श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को निशुल्क साइकिल वितरण करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में डीएम आशुतोष निरंजन ने मजदूर दिवस के मौके पर एक मई को गांवों में कैंप लगाकर मजदूरों के पंजीकरण का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इस अभियान के माध्यम से जिले भर के करीब 13 हजार मजदूरों ने उप्र. भवन निर्माण एवं श्रमकार कल्याण बोर्ड के तहत अपना पंजीकरण कराया था। इन मजदूरों को निशुल्क साइकिल वितरण करने के लिए रविवार को शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कि प्रदेश सरकार वास्तव गरीबों, किसानों एवं मजदूरों की सरकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि श्रमिक भाइयों के कल्याण के लिए साइकिल वितरण योजना के अलावा और भी कई योजनाएं चलाई जा रही है।


एसपी सुधीर सिंह ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित डॉयल यूपी 1090 व 100 नंबर के बारे में बताते कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में इन नंबरों पर फोन करें, तत्काल पुलिस उनकी सहायता के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed