{"_id":"58f656c14f1c1bb446471cbb","slug":"13-teachers-suspended-12-pauses-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 शिक्षक सस्पेंड 12 का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 शिक्षक सस्पेंड 12 का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के चार स्कूलों में ताला लटकने पर 13 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है। वहीं सात अन्य प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के गायब मिलने पर 12 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।
बीएसए रमेश यादव ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रात: 8.10 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय रहमरवा, 8.15 बजे प्राथमिक विद्यालय रहमरवा, 8.25 बजे प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर तथा 8.32 बजे प्राथमिक विद्यालय नचौरी में ताला लटका मिला।
इस पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं लेने के चलते प्राथमिक विद्यालय रहमरवा के इंचार्ज हेडमास्टर दिनेश कुमार गौतम, सहायक अध्यापक मयंक मिश्र व फैजानुल्लाह, उच्च प्राथमिक विद्यालय रहमरवा के हेडमास्टर रामरूप यादव, सहायक अध्यापक उमेश कुमार व हेमेंद्र कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर के हेडमास्टर मुस्तफा, सहायक अध्यापक बृजेश कुमार गुप्ता, रामयश व ऋतुराज तथा प्राथमिक विद्यालय नचौरी के हेडमास्टर भूलन प्रसाद, सहायक अध्यापक अनिल कुमार सरोज व अफजल को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
निलंबित सभी शिक्षकों को उन्हीं के स्कूलों में संबद्ध किया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद कुमार को उपस्थिति का प्रमाणपत्र देने के बाद जीवन निर्वाह भत्ता निर्गत करने, खंड शिक्षाधिकारी सदर ओमप्रकाश कुशवाहा व शिवपुरा रणजीत कुमार को 15 दिन में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।