फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   13 petrol pumps dry in Sahalag, crowd gathered

Gonda News: सहालग में सूखे 13 पेट्रोल पंप, उमड़ी भीड़

Fri, 17 Apr 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
13 petrol pumps dry in Sahalag, crowd gathered
गोंडा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 13 पेट्रोल पंप या तो पूरी तरह बंद रहे या सिर्फ पेट्रोल की आपूर्ति दे रहे हैं। यहां डीजल मिलने में दिक्कत आ रही थी। इस वजह से सबसे अधिक परेशानी किसानों और छोटे उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी। लोग जेरीकेन लेकर घंटों लाइन में खड़े नजर आए।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप बंद कर लगाया बैरियर : दोपहर 12:45 बजे
स्थान: डीएम आवास के सामने पेट्रोलपंप
शहर के सबसे व्यस्त पेट्रोल पंपों में शामिल इस केंद्र पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने के कारण पूरी तरह ताला लटका मिला। पंप के बाहर बैरियर लगा दिया गया था और उपभोक्ता मायूस लौटते दिखे। माधोपुर से आए जगदंबा प्रसाद ने बताया कि बेटी की शादी के लिए जेनरेटर चलाने को डीजल चाहिए, लेकिन पंप बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। पंप संचालक संजीव सेठ के मुताबिक 12 और 14 अप्रैल को डिपो बंद रहने से आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि मांग सहालग के कारण अचानक बढ़ गई है। शाम तक टैंकर आने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन


घंटों कतार में खड़े रहे किसान
दोपहर 12:25 बजे, गुरुनानक चौक पेट्रोलपंप
यहां भी हालात खराब दिखे। पेट्रोल-डीजल मिल तो रहा था, लेकिन लंबी कतारों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहिया, चार पहिया और ट्रैक्टर चालक लाइन में लगे दिखे। सुभागपुर निवासी संतराम ने बताया कि खेत की जोताई करनी है, लेकिन एक घंटे से लाइन में खड़े हैं। डीजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेडकर चौराहे पर सड़क तक पहुंची कतारें
दोपहर 12:38 बजे, स्थान: अंबेडकर चौराहा
-भीषण धूप के बीच सड़क तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण लोग शहर का रुख कर रहे हैं। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम जैसे हालात बन गए।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंप ‘ड्राई’, लोग खाली हाथ लौटे
जयप्रभाग्राम/हलधरमऊ। इटियाथोक, जयप्रभाग्राम, भवानीपुर और हलधरमऊ क्षेत्र में कई पेट्रोल पंप पूरी तरह ‘सूख गए हैं। इटियाथोक के एबीटी फिलिंग सेंटर पर आपूर्ति ठप रहने से लोग खाली हाथ लौटे, जबकि कपूर फिलिंग सेंटर पर घंटों इंतजार के बाद सीमित मात्रा में तेल दिया गया। मैनेजर अर्जुन शुक्ला ने बताया कि दो दिन के अवकाश के कारण सप्लाई समय से नहीं पहुंच सकी। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर तो हालात ऐसे रहे कि एक बाइक सवार को अधिकतम 200 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जा रहा था। सहालग और खेती के सीजन के बीच बढ़ी मांग और बाधित आपूर्ति ने जिले में पेट्रोल-डीजल संकट को फिर उजागर कर दिया है। यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो किसानों और आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed