फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12.40 km. Road construction started

Gonda News: 12.40 किमी. लंबी सड़क का निर्माण शुरू

Thu, 05 Dec 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
12.40 km. Road construction started
गौरा विधानसभा क्षेत्र के रेनुआ दौलतपुर-अल्लीपुर मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन ​शिलान्यास करते
खोड़ारे (गोंडा)। तीन जिलों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क का निर्माण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। 25 करोड़ 70 लाख 17 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 12.40 किमी. लंबी सड़क का शिलान्यास गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से बलरामपुर, बस्ती और सिद्धार्थनगर जिले से आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि यह सड़क रेनुआ मार्ग से होते हुए दौलतपुर, अलीपुर बाजार तक जाएगी। इससे क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, अभिषेक मिश्र, हरिलाल मौर्य, कप्तान श्रीवास्तव, बिंदेश्वरी वर्मा, विक्रम प्रसाद, इंद्र बहादुर वर्मा, मुकेश मौर्य, उस्मान, अनिल राजभर, गोमती यादव, केदार वर्मा, कन्हैयालाल निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed