{"_id":"5dc5a29e8ebc3e5b7c7c26d1","slug":"12-more-dengue-patients-found-in-karnalganj-gonda-news-lko4911850131","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनैलगंज में डेंगू के 12 और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनैलगंज में डेंगू के 12 और मरीज मिले
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज नगर में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। एक दर्जन से अधिक नए मरीज मिले हैं। जिनका इलाज अलग-अलग चिकित्सालयों में चल रहा है। वहीं स्वास्थ विभाग की टीम भी दवा छिड़काव कर डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए प्रयास कर रही है।
करनैलगंज नगर में डेंगू से प्रभावित होने वाले गांधीनगर, ठठराही बाजार, गुड़ाही बाजार, बालूगंज, सदर बाजार, नई बाजार, सकरौरा में डेंगू का फैलना जारी है। जिससे लोगों में दहशत है। नगर के प्रेमचन्द्र सोनी सभासद गाँधी नगर, बृजेश जयसवाल लखनऊ रोड, बेबी कौशल गाँधी नगर, पल्लवी सोनी बालूगंज, राजू पट्वा व उनका पुत्र निवासी मोहल्ला ठठराही, कृष्णकुमार बालूगंज, अशोक गुप्ता, गांधीनगर राजेश कुमार व बबली, शिकरन बालूगंज, अनुज जयसवाल, कल्लू जयसवाल सहित परिवार मे तीन लोग, श्याम जी गुप्ता गाड़ी बाजार डेंगू से प्रभावित हैं। नगर के डेंगू प्रभावित मोहल्लों से अधिकांश रोगी लखनऊ के अलग-अलग चिकित्सालय में इलाज करवा रहे हैं।
तीन रोगियों का इलाज जिला मुख्यालय के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं करीब आधा दर्जन रोगियों का इलाज करनैलगंज के निजी चिकित्सालय में हो रहा है। उधर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित मोहल्लों में दौरा कर रही हैं। मोहल्लों में दवाओं का छिड़काव एवं प्रभावित लोगों के घरों व उसके आसपास भी दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू या अन्य बुखार की रोकथाम के लिए मरीजों को समझा-बुझाकर सीएचसी पर आने के लिए बताया जा रहा है।