फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 arm license cancelled, three suspended

12 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, तीन निलंबित

Thu, 01 Apr 2021 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
12 arm license cancelled, three suspended
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अपराधियों के खिलाफ जहां कार्रवाई तेज कर दी गई है वहीं अवैध शराब कि बिक्री रोकने के लिए छापेमारी भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट मार्कंडेय शाही ने कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 12 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही तीन के लाइसेंस निलंबित कर दिये हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट शाही ने बताया कि रियाज अहमद, मुसीद अहमद, गयासुुद्दीन, तकी अहमद, शहजाद खान, जर्रार अहमद, नवीउद्दीन, अब्दुुल रहमान, शफीक अहमद, शाहिद अली खान, राजकुमार गौतम तथा मों कलीम निवासी निन्दूरा थाना कटरा बाजार के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार राम बहादुर निवासी सोहास थाना मोतीगंज, देवकी नंदन मिश्रा निवासी खुटेहना थाना मोतीगंज तथा भरत सिंह निवासी कहोबा थाना मोतीगंज का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर निरस्तीकरण की नोटिस दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद में लगभग साढ़े 11 हजार के सापेक्ष अब तक छह हजार 204 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जा चुके हैं। अब तक कुल 73 शस्त्र लाइसेंस निरस्त और 55 निलंबित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे लोग जिनके पास शस्त्र लाइसेंस हैं और उनकी ओर से आपराधिक कृत्य करने तथा शांति व्यवस्था में खलल डालने की सूचना या संभावना है उनके शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने की कार्यवाही शुरू की गई है। पुलिस रिपोर्ट और अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रशासन ऐसे लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed