फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मतदान के लिए कल रवाना होंगी 220 पोलिंग पाटयां

मतदान के लिए कल रवाना होंगी 220 पोलिंग पाटयां

Sun, 19 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए कल रवाना होंगी 220 पोलिंग पाटयां
गोंडा में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
विज्ञापन


गोंडा। जिले में नगर निकाय चुनाव के चुनाव के लिए आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। मतदान के लिए नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज गोंडा से मंगलवार को 220 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियां की रवानगी के लिए वाहनों का अधिगृहण करना शुरू कर दिया है। वहीं निकाय चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए मतदान प्रक्रिया में बाहरी तत्व खलल न डाल सकें इसको लेकर 21 नवम्बर की शाम से जिले की सीमा को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के तीन नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव के लिए सभी पोलिंग पार्टियां शहर गोंडा स्थित भगत सिंह इण्टर कालेज से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। जबकि मतदान के दिन मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मत पेटियों को अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र के सम्बन्धित तहसीलों में बने स्ट्रांग रूम में जमा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन के आला अफसरों की ओर से लगातार पोलिंग बूथों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। वहीं रविवार को चुनाव प्रेक्षक हेमंत राव गोंडा पहुंच गये। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ पोलिंग बूथों का भी जायजा लिया। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण के दौरान पूरी जानकारी दी जा चुकी है।

मतपत्रों की हुई छंटाई
गोंडा। पोलिंग पाटयों के रवानगी स्थल शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज (टामसन) में रविवार को मतपत्रों की कटाई छंटाई का काम हुआ। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कामकों ने सभी नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के उम्मीदवारों के अलग वार्ड के मुताबिक मतपत्रों की छंटाई की गई। इसके अलावा मतपत्रों की बंडलिंग की गई। बड़ी तादात में कर्मचारियों ने मतपत्रों की कटाई छंटाई की।

वार रूम में तबदील हुआ चुनाव कार्यालय
गोंडा। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में लगा विकास भवघन में स्थित पंचास्थानी चुनाव कार्यालय प्रशासनिक वार रूम के रूप में तबदील हो गया है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चुनाव कार्य में व्यस्त हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन के बीच सेतु बना विभाग इस समय राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों को जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर पूरे प्रशासनिक अमले को मुहैया करा रहा है। कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग से रोज ब रोज नये नये आदेश निर्देश आ रहे हैं।


उसे पूरा कराने के लिए विभाग जिले के सरकारी सिस्टम को हैण्डओवर कर रहा है। चुनाव में ड्युटी,प्रशिक्षण,वाहनों के अधिगृहण,चुनाव खर्च आदि नियमों की जानकारी मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed