फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दौड़ में रेनू,सत्यम व फूलबाबू,गोला फेंक में दीपक विजेता

दौड़ में रेनू,सत्यम व फूलबाबू,गोला फेंक में दीपक विजेता

Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
दौड़ में रेनू,सत्यम व फूलबाबू,गोला फेंक में दीपक विजेता

विज्ञापन
दौड़ में रेनू, सत्यम व फूलबाबू, गोला फेंक में दीपक ने मारी बाजी

गोंडा। मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार से धानेपुर के बीएचडी इंटर कॉलेज में शुरु हुई। बीएचडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ब्लाक के नौनिहालों ने अपना दम दिखाया।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर व 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रेनू तिवारी,सत्यम पांडेय, फूलबाबू ने बाजी मारी, जबकि उच्च प्राथमिक वर्ग में व मोहम्मद शरीफ ने जीत दर्ज की। इसी तरह से गोला फेंक में दीपक कुमार विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को धानेपुर के भइया हरिभान दत्त इंटर कालेज में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व कालेज के प्रधानाचार्य प्रेम नारायण सिंह ने किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। बीईओ यज्ञ नरायन वर्मा ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन प्राथमिक वर्ग में दौड़,लंबी कूद व गोला फेंक जैसे खेल कराए गए।

दौड़ में बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दरियापुर की छात्रा रेनू तिवारी प्रथम रहीं। बालक वर्ग में कोल्हुआ के सत्यम पांडेय ने जीत दर्ज की। सौ मीटर की दौड़ में दरियापुर के फूलबाबू व बालिका वर्ग में रेनू तिवारी विजेता रहीं।

प्राथमिक स्तर के ही लंबी कूद में बालिका वर्ग में रेनू तिवारी प्रथम व संगीता वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह से उच्च प्राथमिक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में मुजेहना के मो शरीफ व गोला फेंक में मुजेहना के ही दीपक कुमार अव्वल रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय तिवारी,संयुक्त मंत्री बलवंत सिंह,एबीआरसी तोताराम पांडेय,शरद कुमार सिंह,बृजेंद्र कुमार सिंह,सत्यनरायन द्विवेदी,खेल शिक्षक पुष्पेंद्र वर्मा,हरिप्रसाद वर्मा,केबी लाल,गोपाल शरण शुक्ला,राजीव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। बुधवार को इटियाथोक ब्लाक में भी दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में माधुरी सोनी प्रथम,पूजा तिवारी दूसरे एवं लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर की दौड़ में पूजा, नंदिनी व लक्ष्मी ने बाजी मारी। कबड्डी बालक वर्ग में दिखलौल की टीम विजयी रही।

उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग लम्बी कूद में ज्ञानपति,पूजा तिवारी व लक्ष्मी विजयी रहीं। प्राथमिक वर्ग में कबड्डी में मिश्रौलिया बाबूराम की टीम विजेता बनीं। सामान्य ज्ञान, रंगोली,निबंध,सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।


इस दौरान एबीआरसी अनिल श्रीवास्तव, अनुराग मिश्र, आशीष चौरसिया, सुप्रिया श्रीवास्तव, सुमन, तृप्ति बंसल, सुभाष शुक्ल, नीलम कुशवाहा, ज्योति कटियार, आरती वर्मा,नीलम श्रीवास्तव, संदीप शुक्ला, नरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जीतेन्द्र प्रकाश मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed