{"_id":"67e6e94f972bf184270b1c20","slug":"115-km-long-bypass-approved-1972-crore-released-gonda-news-c-100-1-slko1026-134857-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 11.5 किमी लंबा बाईपास मंजूर, 19.72 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 11.5 किमी लंबा बाईपास मंजूर, 19.72 करोड़ जारी
Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के मझवा गांव में इधर से ही निकलेगा बाईपास। -संवाद
गोंडा। बलरामपुर हाईवे से बिना गोंडा शहर में प्रवेश किए उतरौला और अयोध्या मार्ग को जोड़ने वाले साढ़े 11 किमी लंबे बाईपास के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इससे लोग शहर के बाहर से ही सीधे शक्तिपीठ देवीपाटन और प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि जा सकेंगे। इस सुविधा से शहर के भीतर वाहनों का दबाव कम होने से जाम के झंझट से भी राहत मिलेगी। शासन ने बाईपास निर्माण के लिए 56 करोड़ 34 लाख 87 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। पहली किस्त के रूप में 19 करोड़ 72 लाख रुपये जारी कर कर दिए हैं।
शहर में बाईपास की जरूरतों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने काफी प्रयास किया। तमाम लिखापढ़ी के बाद शासन ने बाईपास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की है। शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने इसके लिए प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है, जिसमें 11.600 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का जिक्र है। गोंडा-बलरामपुर हाईवे से पंडरी कृपाल गांव के पास से बाईपास शुरू होगा और गोंडा-उतरौला मार्ग होते हुए गोंडा-अयोध्या मार्ग से पराग डेयरी के आगे उम्मेदजोत के पास जुड़ जाएगा। बाईपास बन जाने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। शक्तिपीठ देवीपाटन और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिए जाने वालों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गोंडा-बलरामपुर मार्ग से पंडरीकृपाल, कंधरातेजी, तुर्काडीहा, तुरकौलिया, धनौली, सोनी हरलाल, मझवा, बहलोलपुर, उम्मेदजोत गांवों से होकर बाईपास बनाया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह का कहना है कि शासन ने बाईपास निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी है। अब निविदा की प्रक्रिया होनी है। जल्द ही बाईपास बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दिखाई पड़ी खुशी
बाईपास निर्माण को लेकर शासन का पत्र जारी होते ही लोगों में खुशी छा गई। गोंडा सांसद व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत अन्य लोगों ने पत्र वायरल करके खुशी जाहिर की। प्रदीप ने कहा कि अब शहर का और विस्तार होगा। बाईपास बनने से शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा।
शहर का होगा विस्तार, विकास को लगेंगे पंख
शहर के बाहर बनने वाला बाईपास न सिर्फ आवागमन की सुविधा देगा, बल्कि विकास को भी पंख लगेंगे। बाईपास के दोनों किनारों पर दुकानें खोलकर लोग व्यवसाय कर सकेंगे। क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही शहर का भी विस्तार हो जाएगा। लोग उन्नति व प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे।