फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   112 number not working for five days

नहीं काम कर रहा 112 नंबर का फोन, पांच दिनों से लोग परेशान

Sat, 22 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
112 number not working for five days
करनैलगंज (गोंडा)। जनता को तुरंत पुलिस की सहायता उपलब्ध कराने के लिए चालू किया गया डायल 112 पर बीते पांच दिनों से फोन न लगने के कारण लोग परेशान हैं। मजबूर होकर लोग कोरोना काल में थानों का चक्कर काटने के लिए विवश हो रहे हैं। वहीं डायल 112 की पुलिस बिना इवेंट के सड़कों पर पहरेदारी कर रही है। बीते 5 दिनों से डायल 112 का नंबर लोगों को सुलभ नहीं हो पा रहा है। लोग नंबर मिलाते हैं तो कॉल रिसीव होने के साथ ही उस पर किसी की आवाज नहीं आती है। कंप्यूटर की तरफ से कुछ नंबर बताए जाते हैं और वह नंबर डालते ही फोन कट जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट हो गई लोगों ने डायल 112 मिलाना शुरू किया तो घंटो तक फोन मिलाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। ग्राम बीबियापुर नकार निवासी पवन कुमार तिवारी को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारना शुरू कर दिया और उसने डायल 112 के पुलिस को फोन करना शुरू किया मगर फोन नहीं लगा। तब तक लोग भाग गए उसे मजबूरन रात में कोतवाली जाना पड़ा।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम बसहिया में एक व्यक्ति की जमीन पर जबरन गांव के दबंगों द्वारा कब्जा किया जाने लगा उसके द्वारा डायल 112 मिलाने का बहुत प्रयास किया गया मगर फोन नहीं लगा। डायल 112 मिलाने की जद्दोजहद तमाम बार की गई कोई फोन को रिसीव करने के बाद बोलने को तैयार नहीं है। कभी कभी कंप्यूटर की आवाज आने के बाद भी 18 सेकंड पर कॉल डिस्कनेक्ट कर दी जाती है। डायल 112 का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed