फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खेल और खिलाडिय़ों के सपनों को उड़ान देने वाला हो सांसद

खेल और खिलाडिय़ों के सपनों को उड़ान देने वाला हो सांसद

Wed, 17 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
खेल और खिलाडिय़ों के सपनों को उड़ान देने वाला हो सांसद
गोंडा। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत खिलाड़ियों के साथ कैसा हो हमारा सांसद विषय पर संवाद सिविल लाइन के रघुकुल खेल मैदान में किया गया। खिलाड़ियों में उत्साह दिखा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी भी राय लेने की पहल की जा रही है। इसके लिए पहले तो अमर उजाला का सभी ने आभार जताया। े
विज्ञापन



ल के अभ्यास में आए खिलाड़ियों ने कहा कि जिले में खिलाड़ियों की प्रतिभा खिलने से पहले ही कुम्हला जाती है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम है भी तो शहर से बाहर है और वहां कोई संसाधन ही नहीं हैं। आज तक किसी सांसद ने स्टेडियम को संवारने की पहल ही नहीं की। यह काफी दुखद है और अब ऐसे व्यक्ति को ही सांसद चुनना है जो खेल व खिलाड़ियों के बारे में भी सोचे और खिलाडियों की तरक्की के लिए काम करे।
विज्ञापन



प्रतिभाओं के सपनों को पूरा करने वाला हो
सांसद कभी भी खिलाड़ियों के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं। इससे खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अवसर नहीं मिल पाता है। ऐसा सांसद हो जो खिलाड़ियों के लिए भी काम करे और तरक्की की राह आसान करे। हम अपनी मांग को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर सही व्यक्ति का चयन करें और फिर अपनी मांगों को पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र शर्मा, ताइक्वांडो कोच


खेल मैदान के साथ ही सुविधाओं की जरूरत
एक स्टेडियम है तो वहां खेल मैदान के अलावा कोई सुविधा नहीं है। खेल के टिप्स बताने वाला भी कोई नहीं है। क्रिकेट के खिलाड़ी तो बहुत हैं, लेकिन उन्हें एक स्थान नहीं मिल रहा है, जहां कोई प्रैक्टिस कर सके। अदम गोंडवी मैदान बनाया गया था, स्थान नहीं है और राजकीय कॉलेज का मैदान है, लेकिन वहां दुकानें लगाई जाती है।
विशांक श्रीवास्तव, क्रिकेट खिलाड़ी


समग्र सोच वाला हो सांसद
लोकसभा चुनाव में मतदान तो करना ही है, क्योंकि यह हमारा धर्म है। ऐसे ही सांसद को भी अपना धर्म याद रखना चाहिए। सांसद ऐसा हो जो समग्र सोच वाला हो। शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल को प्राथमिकता देने वाला हो और खिलाड़ियों की तरक्की करने वाला हो। जिससे युवाओं के सपने भी पूरे हो सकें।
संदीप चौहान, ताइक्वांडो खिलाड़ी


युवाओं की समस्याओं का रखे ध्यान
सबसे अधिक मतदान युवा करते हैं और सर्वाधिक वोटर भी हैं। सांसद को युवाओं की समस्याओं का ध्यान रखना चाहिए। वायदे तो बहुत करते हैं लेकिन सिर्फ सरकारी नौकरी और ऋण देने का सपना दिखाकर ही वोट ले लेना चाहते हैं। व्यवस्था ऐसी हो, जिससे कि युवा अपनी तरक्की की राह खुद चुन सकें।
संजय निषाद, क्रिकेट खिलाड़ी


खेल व्यवस्था में हो सुधार
जिले के युवाओं में प्रतिभा बहुत है और वे मेहनत भी करते हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों के खेलों तक ही सीमित रह जाते हैं। खेल की योजनाओं की जानकारी तक नहीं मिल पाती है। इसके अलावा कोई अवसर भी नहीं मिल पाता है। खेल की व्यवस्था में सुधार हो और अवसर के लिए प्रोत्साहित किया जाए तो बड़े स्तर पर युवा पहुंच सकते हैं।
घ्रुव दूबे, क्रिकेट खिलाड़ी


राजनीति में युवाओं का बहुत महत्व
राजनीति में युवाओं का महत्व बहुत है। भीड़ जुटाने और नारे लगवाने के लिए युवाओं का उपयोग तो खूब होता है। लेकिन उनकी समस्याओं का ध्यान नहीं दिया जाता है। सिर्फ आश्वासन के कारण युवा अपने उद्देश्य से भटक जाते हैं। खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में टूट जाते हैं। इस ओर ध्यान देने वाले को ही सांसद चुना जाना चाहिए।
नितिन बाल्मीकि, ताइक्वांडो खिलाड़ी


सोच समझकर डालें वोट
सांसद देश की सरकार बनाने के लिए चुना जाता है और उसके प्रयास से ही जिले की सूरत बदल सकती है। युवा हों या फिर खिलाड़ी, इनके हित भी संवर सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग प्रयास नहीं करते हैं। इस बार हमे सोच समझकर वोट देना है जिससे ऐसा सांसद बने जो युवाओं और खिलाड़ियों के लिए कुछ करे।
अमित सैनी, हॉकी खिलाड़ी


सांसद ऐसा हो जिससे हो सके मुलाकात
सांसद ऐसा हो जो मिलने में सुलभ हो सके और वह पूरी बात सुन सके। जिले में कुश्ती के खिलाड़ियों को भी मुकाम मिल जा रहा है, लेकिन अन्य खिलाड़ियों के लिए कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां वे अभ्यास कर सकें। सांसद से बात हो सके तो कोई अपनी बात भी कहे। यहां तो सांसद मिलने में ही सुलभ नहीं हो पाते हैं।

विशाल श्रीवास्तव, ताइक्वांडो खिलाड़ी


खिलाड़ियों की तरक्की की करें चिंता
सांसद इस तरह का बनाएंगे जो खिलाड़ियों की तरक्की की चिंता करे और वह उनकी तरक्की की राह को सुलभ करा सके। जिससे गांवों के खिलाड़ियों को भी ऐसे अवसर मिल सकें जिससे वह ऊंचाइयों को छू सकें। यहां तो प्रतिभाओं को अवसर ही नही मिल पाता। कोई मदद भी नही मिलती है।
अंकित वर्मा, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed