{"_id":"5977847f4f1c1bca668b4575","slug":"111501004927-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान, यह सड़क है कि दलदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे भगवान, यह सड़क है कि दलदल
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दलदल को मात दे रही ‘गड्ढा मुक्त’ सड़क
गोंडा उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड पर फैले कीचड़ में फंसे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। उतरौला मार्ग पर स्थित कस्बा बग्गी रोड में करीब 500 मीटर सड़क टूटकर दलदल में तब्दील हो गई है। मंगलवार को इस दलदल भरी सड़क पर दो ट्रकों समेत चार वाहन फंस गए जिससे सड़क पर भारी जाम लग गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के सहारे किसी तरह से वाहनों को खींचकर बाहर निकाला। इसके अलावा पूरे दिन बाइक सवार सड़क पर बने दलदल में गिरकर घायल होते रहे।
गोंडा उतरौला मार्ग पर बसा कस्बा बग्गीरोड वैसे तो जिले के सबसे धनाढ्य़ कस्बों में गिना जाता है लेकिन खस्ताहाल सड़क के चलते पिछले कई साल से इस बाजार के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण इस कस्ब्ेा के लोग पूरे वर्ष सड़क पर कीचड़ व जलभराव की समस्या से जूझते रहते हैं। बरसात में यहां की हालत बेहद खराब हो जाती है। वर्तमान समय में इस पूरे बाजार में मुख्य सड़क करीब पांच सौ मीटर टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर फैले की कीचड़ व जलभराव के कारण इस सड़क से वाहन तो दूर पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार की सुबह इस सड़क पर बने दलदल में कई वाहन एक साथ फंस गए। वाहनो के फंसने से इस सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और कई घंटो तक भीषण जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने अथक मेहनत के बाद ट्रैक्टर की सहायता से इन वाहनों को बाहर निकाला। इस दौरान कई बाइक सवार इस दलदल में फंसकर गिर गए और चोटिल हो गए। कस्बे के रहने वाले लोगों का आरोप है कि कई बार अफसरों से इसकी मरम्मत की मांग की गई लेकिन अफसर सुनने को तैयार नही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस सड़क की मरम्मत नही कराई गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा।