{"_id":"594eb09d4f1c1b2d778b475d","slug":"111498329245-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा पड़ा टेक्नीशिएन को धक्का देना, जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा पड़ा टेक्नीशिएन को धक्का देना, जेई निलंबित
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई ने टेक्नीशियन को दिया धक्का, निलंबित
गोंडा। रेलवे डीजल शेड में शनिवार की सुबह जेई व टेक्नीशियन भिड़ गए जिसमें जेई के धक्का देने से टेक्नीशियन घायल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीनियर डीएमई ने जेई को निलंबित कर दिया है।
डीजल शेड में शनिवार की सुबह जेई शरद मिश्र व टेक्नीशियन साधु के बीच ड्यूटी के दौरान झगड़ा गया हो गया जिसमें साधु घायल हो गया। घायल साधू के मुताबिक उसने जेई से लोको को हटाने के लिए कहा था जिस पर जेई ने उसे धक्का दे दिया। अचानक गिर जाने से उसके सिर पर चोट आ गई। उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर जेई का कहना है कि साधु के साथ चार लोगों ने उनसे अभ्रदता की थी जिसका उसनेे भी विरोध किया था। धक्का देने का आरोप नकारते हुए जेई ने कहा कि मुझे भी साधु के साथियों ने पीटा है। मामले की सूचना पर सीनियर डीएमई अश्वनीकुमार दीक्षित ने जेई शरद मिश्र को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान झगड़ना अनुशासनहीनता है, यह बर्दाश्त नहीं की जाएगी।