फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   11 lakh houses will soon get pure drinking water

Gonda News: 11 लाख घरों को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल

Mon, 09 Sep 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
11 lakh houses will soon get pure drinking water
गोंडा। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में जलजीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के तहत 11 लाख के अधिक घरों तक जलापूर्ति के लिए कनेक्शन दिया गया है। जल्द ही लक्ष्य के सापेक्ष 85 प्रतिशत घरों में जलापूर्ति की तैयारी है। वहीं, पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद करीब 4800 किलोमीटर सड़कें दुरुस्त कराने का दावा किया गया है। माना जा रहा है कि दिसंबर तक देवीपाटन मंडल में जलापूर्ति शुरू होगी।
विज्ञापन

मंडल के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में 13,15,262 घरों तक जलापूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ऐसे में 2,946 ग्राम पंचायतों से जुड़े 3,980 राजस्व गांवों में लक्ष्य के सापेक्ष 11,20,793 घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया। सोमवार को मंडलीय सभागार में कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील ने जल निगम के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ बैठक की। इसमें जल निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि 85 प्रतिशत से अधिक घरों को कनेक्शन दिया गया। दिसंबर माह तक शत-प्रतिशत घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान खराब हुईं सड़कों की रिपोर्ट तलब की। इस पर अधिकारियों ने बताया कि 4,862 किलोमीटर सड़कें दुरुस्त कराई गईं।
समीक्षा बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से भूमि विवाद के चलते परियोजनाएं शुरू न होने की शिकायतें की गईं। इस पर कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि विभाग से समन्वय बनाकर काम किया जाए। जिलाधिकारी अपने स्तर से विवाद सुलझाएं। ताकि जल्द से जल्द परियोजनाएं शुरू की जा सकें। अगर भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो शासन को भूमि क्रय करने के संबंध में पत्र प्रेषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील ने बताया कि प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यदायी संंस्था निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष परियोजनाएं पूरी करें। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समन्वय स्थापित कर विभाग काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed