फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   106 trainee teachers will soon deploy

106 प्रशिक्षु शिक्षकों को जल्द मिलेगी तैनाती

Sun, 30 Oct 2016 06:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 30 Oct 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2011 की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षण लेकर नियुक्ति का इंतजार कर रहे छठे बैच के 106 प्रशिक्षु शिक्षकों का इंतजार खत्म हो गया है। इन अध्यापकों को परिषदीय विद्यालयों में तैनाती देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चार नवंबर को काउंसलिग के लिए बुलाया है। इस काउंसलिग में महिला और दिव्यांग प्रशिक्षु शिक्षकों से स्कूलों के विकल्प लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


 वर्ष 2011 की शिक्षक भर्ती में अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में तैनाती दी जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में छठे बैच के 106 प्रशिक्षु शिक्षक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। इन शिक्षकों की परीक्षाएं भी हो चुकी हैं और परिणाम भी आ गया है, लेकिन इसके बावजूद इन अध्यापकों की तैनाती अटकी हुई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने इन प्रशिक्षु शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में शीघ्र तैनाती करने के निर्देश दिए थे। सचिव के निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने चार नवंबर को इन प्रशिक्षु शिक्षकों को उनके प्रशिक्षण के मूल प्रमाण पत्रों व शैक्षिक अभिलेखों की छाया प्रति समेत काउसंलिग के लिए बुलाया है। बीएसए ने बताया कि पंतनगर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर काउंसलिग का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठे बैच में शामिल 44 महिला प्रशिक्षु शिक्षकों व दिव्यांग शिक्षकों से स्कूलों के विकल्प लिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य शिक्षकों को भी अपना प्रशिक्षण प्रमाण पत्र काउसंलिग के समय कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed