{"_id":"69862bea252f80745f045c1f","slug":"1050-crore-rupees-will-be-spent-to-develop-the-villages-of-katra-bazaar-gonda-news-c-100-1-gon1025-151682-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 10.50 करोड़ से होगा कटरा बाजार के गांवों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 10.50 करोड़ से होगा कटरा बाजार के गांवों का विकास
Fri, 06 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह। स्रोत: विभाग
कटरा बाजार/माधोपुर। विकासखंड कटरा बाजार की 74 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए कुल 10.50 करोड़ रुपये के बजट के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जुगरानी देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि संजीव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र मौजूद रहे। सांसद प्रतिनिधि ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या किसान सम्मान निधि योजना से लोग वंचित रह गए हैं, उनकी सूची तैयार कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि विकास कार्यों के लिए पंचम राज्य वित्त से साढ़े चार करोड़ रुपये तथा 15वें वित्त आयोग से छह करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है, जिससे गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जनहित के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ल, जसवंत लाल सोनकर, बीडीओ विनीत कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, शमा सिंह, शिव भगवान शुक्ल, विश्राम सागर गोस्वामी, उमेश तिवारी, एडीओ प्रीतम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।