{"_id":"678fe08146f2abd48300276e","slug":"105-buses-sought-from-ayodhya-and-etawah-gonda-news-c-100-1-slko1026-131261-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या और इटावा से मांगी गईं 105 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या और इटावा से मांगी गईं 105 बसें
Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। महाकुंभ के श्रद्धालुओं लिए परिवहन निगम खास इंतजाम किए हैं। परिवहन निगम के देवीपाटन क्षेत्र से पहले से ही 200 बसों काे प्रयागराज के लिए चलाया जा रहा है। मगर मौनी अमावस्या पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम प्रशासन ने अयोध्या व इटावा से और 105 बसें मंगाई हैं। जिन्हें प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी।
परिवहन निगम प्रशासन देवीपाटन परिक्षेत्र के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व रुपईडीहा से यात्रियों की मांग के हिसाब से प्रयागराज के लिए बसों को संचालन कर रहा है। इसके लिए निगम ने 200 बसें पहले से ही लगा रखी हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान के लिए देवीपाटन क्षेत्र से जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अयोध्या से 25 व इटावा से 80 बसें मंगाई गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन परिक्षेत्र अरविंद कुमार ने बताया कि महाकुंभ के लिए अयोध्या व इटावा से बसें मंगाई हैं। यात्रियों के हिसाब से बसों को प्रयागराज के लिए संचालन कराया जाएगा।