{"_id":"676ee7ee78ae8c3c940de62a","slug":"1040-applications-received-for-29-posts-conducting-interviews-is-a-challenge-gonda-news-c-100-1-gon1001-129761-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 29 पदों के लिए आए 1040 आवेदन, साक्षात्कार कराना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 29 पदों के लिए आए 1040 आवेदन, साक्षात्कार कराना चुनौती
Fri, 27 Dec 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुष चिकित्सकों के चयन में स्वास्थ्य विभाग को पसीना छूट रहा है। 29 पदों के सापेक्ष 1040 चिकित्सकों ने आवेदन कर दिया। जिसे छंटनी कर साक्षात्कार की तिथि निर्धारित करना चुनौती साबित हो रही है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुर्वेद, होम्योपैथ व यूनानी मेडिकल ऑफिसर का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होना है। इसके लिए 13 नवंबर को विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए। नौ दिसंबर साक्षात्कार की तिथि निर्धारित थी, लेकिन पद के सापेक्ष कई गुना आवेदन फॉर्म आ गए। जिससे सीएमओ कार्यालय में आवेदन पत्रों का गट्ठर बन गया। फाॅर्माें की छंटनी कर फीडिंग कराने के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं। बड़ी संख्या में आवेदन पत्र पहुंचने के कारण साक्षात्कार की तिथि नहीं तय हो पा रही है।
साक्षात्कार में लग सकता महीने भर का समय
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छह, आयुष मेन स्ट्रीमिंग के तहत नौ व आरबीएसके महिला के लिए 14 पदों के सापेक्ष 1040 आवेदन आए हैं। एक आवेदक का साक्षात्कार लेने में यदि 10 मिनट लगेंगे तो छह घंटे में मात्र 36 लोगों का साक्षात्कार हो सकता है। इस प्रकार सभी आवेदकों का इंटरव्यू करने में 29 दिन से अधिक समय लग सकता है। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरनाथ ने बताया कि जल्द ही अधिकारियों के निर्देशानुसार इंटरव्यू की तिथि घोषित की जाएगी।